प्रशासन के साथ-साथ साहित्य व ब्लॉगिंग में भी चर्चित नाम हैं कृष्ण कुमार यादव

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव से विशेष बातचीत का प्रसारण करेगा दूरदर्शन उत्तर प्रदेशप्रशासन के साथ-साथ साहित्य व ब्लॉगिंग में भी चर्चित नाम हैं कृष्ण कुमार यादव।

लखनऊ – प्रख्यात साहित्यकार एवं ब्लॉगर कृष्ण कुमार यादव से विशेष बातचीत का प्रसारण 21 फरवरी, रविवार को दोपहर 12 बजे दूरदर्शन उत्तर प्रदेश पर किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन देश दीपक सिंह व निर्देशन मयंक श्रीवास्तव ने किया है। प्रशासन के साथ-साथ साहित्यिक क्षेत्र में भी चर्चित कृष्ण कुमार यादव संप्रति वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल पद पर कार्यरत हैं।

कार्यक्रम के निर्देशक मयंक श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त बातचीत का प्रसारण दूरदर्शन उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम ‘एक मुलाक़ात’ के अंतर्गत किया जाएगा। कार्यक्रम में कृष्ण कुमार यादव की साहित्यिक जीवन की यात्रा व व्यस्ततम प्रशासनिक दायित्वों के साथ साहित्यिक अभिरुचि के समन्वय पर बात की जाएगी। गौरतलब है कि देश-विदेश की तमाम पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित और सात पुस्तकों के लेखक कृष्ण कुमार यादव को अवध सम्मान, परिकल्पना सार्क शिखर सम्मान, दशक के श्रेष्ठ ब्लॉगर दंपती सहित देश-विदेश में शताधिक सम्मानों से विभूषित किया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button