अखिलेश यादव को विजयी भव का आशीर्वाद

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर आज सैकड़ों कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के अतिरिक्त बड़ी संख्या में आए व्यापारियों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित महिलाओं, अल्पसंख्यकों तथा कई किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी मुलाकात कर विजयदशमी की बधाई दी। श्री यादव ने उनको धन्यवाद देते हुए याद दिलाया कि अब चंद महीने बाद ही प्रदेश की जनता को अपना भाग्य निर्णय का अधिकार मिलेगा। लोकतंत्र पर आए संकट को देखते हुए वोट से अहिंसक परिवर्तन की नयी मंजिल तय करनी है। एकत्र समूह ने एक स्वर में कहा कि इस बार जनता समाजवादी पार्टी को ही बहुमत दिलाएगी। वे अखिलेश पर ही भरोसा करते हैं।

आपको एवं आपके परिवार को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ।


राजपुरोहित पं0 हरि प्रसाद मिश्रा ने विजयदशमी पर अखिलेश यादव को ‘विजयी भव‘ का आशीर्वाद दिया और रक्षा सूत्र बांधा। उन्होंने कहा समय, परिस्थतियां ग्रह-नक्षत्र सब अखिलेश जी के अनुकूल हैं। वे ही मुख्यमंत्री बनेंगे।अखिलेश यादव ने कहा कि विजयदशमी का पर्व अधर्म पर धर्म और अन्याय पर न्याय का संदेश देता है। यह सबक भी मिलता है कि अहंकार और अत्याचार का परिणाम सदैव बुरा होता है। यह भी सुनिश्चित है कि बुराई और असत्य के मुकाबले हमेशा सत्य की जीत होती है और असत्य पराजित होता है। हमें इसलिए अपने आचरण में सद्भाव को बढ़ावा देना चाहिए।


अखिलेश यादव ने कहा कि आज समाज संक्रमण के दौर से गुजर रहा है। संकीर्ण मानसिकता के चलते आपसी सौहार्द बिगड़ रहा है। अधिनायकशाही सोच से असहमति की आवाज का दमन कर रही है। भाजपा सरकार की नीति और नीयत विभाजनकारी है। लोकतंत्र और सामाजिक समरता को कमजोर करना ही भाजपा का मूल एजेंडा है। जनता के हित में भाजपा सरकार की नीतियां पूरी तरह विफल है।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता की खुशहाली और समृद्धि समाजवादी पार्टी की सरकार में ही सम्भव है। समाजवादी पार्टी की प्रतिबद्धता विकास और समाजवाद के प्रति है। अपनी पिछली समाजवादी सरकार में जो काम हुए वे आज भी बोलते हैं। 2022 विधानसभा चुनाव के लिये जनता का समर्थन समाजवादी पार्टी के साथ है।

समाजवादी पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए आज पटेलनगर बीसलपुर, पीलीभीत निवासी डाॅ0 सुरेन्द्र गंगवार, वाराणसी कैण्ट के सोनारपुरा शिवाला रोड निवासी डाॅ0 अजय चौरसिया तथा कांग्रेस पार्टी छोड़कर आए पिछड़ा वर्ग मंडल प्रभारी मिर्जापुर चित्रकूट निवासी श्री बच्छराज सिंह मौर्य ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने डाॅ0 गंगवार, डाॅ0 चौरसिया तथा श्री मौर्य को पार्टी में शामिल करते हुए उम्मीद जताई की उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।डाॅ0 गंगवार, डाॅ0 चौरसिया और श्री मौर्य ने सन् 2022 में श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button