भाजपा के राज में विकास की बत्ती गुल-अखिलेश यादव

 राजेन्द्र चौधरी

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक के बयान और समाचार पत्रों में छपी खबरों की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि भाजपा के राज में विकास की बत्ती गुल है और कानून-व्यवस्था में भ्रष्टाचार फुल है।      




अखिलेश ने किया ट्वीट
शुक्रवार को बलिया जिले के एक भाजपा विधायक के कथित बयानों पर छपी खबर के साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि इधर बिना बिजली लगे ही मीटर आ गये, उधर भाजपा विधायक ही कह रहे हैं कि पुलिस वाले ही अवैध शराब की भट्टी चलवा रहे। यादव ने आगे लिखा कि मतलब भाजपा के राज में विकास की बत्ती गुल है और कानून-व्यवस्था में भ्रष्टाचार फुल है।      

भाजपा विधायक ने लगाया आरोप
बलिया जिले के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया था कि पुलिस संरक्षण में बलिया जिले के रेवती क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है और इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अखिलेश ने एक अन्य खबर को भी टैग किया है जिसमें महिलाओं को बिना विद्युतीकरण के ही बिजली के मीटर थमा दिये जाने की खबर छपी है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button