भाजपा सरकार में यूपी बर्बाद-अखिलेश यादव

राजेन्द्र चौधरी

समाजवादी पार्टी में बड़ी संख्या में शामिल विभिन्न दलों एवं संगठनों के नेताओं का स्वागत करने के उपरांत मीडिया को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज यहां कहा कि लोग लगातार समाजवादी पार्टी से जुड़ रहें है। सभी जाति वर्ग के लोग आगे आकर इस लड़ाई में समाजवादी पार्टी का साथ दे रहे है। भाजपा ने जनता को धोखा के अलावा कुछ नहीं दिया हैं आने वाले समय में सब साथी मिलकर सपा सरकार बनाएंगे। हम भरोसा दिलाते हैं कि बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के बनाएं संविधान और डाॅ0 राममनोहर लोहिया के रास्ते पर चलकर समाज और देश को खुशहाली के रास्ते पर ले जाने का काम करेंगे।


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई, भ्रष्टाचार बहुत बढ़ गया है। अन्याय अत्याचार हो रहा है। भाजपा जिस रास्ते पर चल रही है उसमें न किसान का भला है, न नौजवान और व्यापारियों का। न महंगाई कम होगी और न रोजगार मिलेगा। भाजपा सबसे झूठी पार्टी है। देश में इससे ज्यादा झूठ कोई नहीं बोल सकता है। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही भाजपा को सत्ता से हटाएगी। चुनाव में जनता भाजपा का सफाया कर देगी। किसान, गरीब-नौजवान, पिछड़े-दलित भाजपा सरकार हटाने को तैयार हैं।


सपा सुप्रीमों ने कहा कि भाजपा ने यूपी को बर्बाद कर दिया है। किसानों, गरीबों को अपमानित किया जा रहा है। भाजपा सरकार में जिस पुलिस पर लोगों की सुरक्षा का दायित्व है वहीं अन्याय अत्याचार वसूली और हत्या कर रही है। भाजपा लोगों के एक-एक अधिकार छीनने का काम कर रही है। यह देश बचाने का चुनाव है। संविधान बचाने की लड़ाई है। आज देश में सबको पता है मंहगाई बहुत बढ़ गयी है, लेकिन भाजपा कहती है मंहगाई नहीं है। भाजपा को पता ही नही है कि डीजल -पेट्रोल, गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए है। खाद, डीएपी मंहगा है। बिजली बिल बढ़कर आ रहे हैं। किसानों को फसल की कीमत नहीं मिल रही है। अखिलेश यादव ने कहा जनता अब भाजपा का सफाया करेगी। सपा जातीय जनगणना की पक्षधर है।

अखिलेश यादव ने गोरखपुर की घटना बताते हुए कहा कि पुलिस द्वारा व्यवसायी की हुई हत्या जैसी घटना देश-दुनिया में नहीं हुई। आप होटल के कमरे में घर में सो रहे हों, पुलिस आएगी दरवाजा खोलेगी, कमरे में घुसकर इतना मारेगी की जान चली जाएगी। इस घटना से लोगों में बहुत नाराजगी और गुस्सा है। लखनऊ, झांसी में भी ऐसी पुलिस बर्बरता देखी गई।श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार झूठ बोल रही है। जो भाषा भाजपा की है वही भाषा अधिकारी बोल रहे हैं। भाजपा के दबाव में अधिकारी झूठ बोल रहे है। श्री यादव ने कहा हत्या के दोषी फरार नहीं है, उन्हें सरकार ने फरार किया है। जब सरकार उनसे गलत काम कराएगी तो कैसे उनके खिलाफ कार्यवाही करेगी? पंचायत चुनावों में पुलिस ने विपक्षी प्रत्याशियों के पर्चे छीने। इसी तरह से यूपी में एक एसपी फरार है। दमदार सरकार का दावा करने वाले और बुलडोजर लेकर चलने वाले कहां है? फरार अधिकारियों के घरों पर बुलडोजर क्यों नहीं चलाते?

सपा सुप्रीमों ने गोंडवाना समाज को भरोसा दिया कि समाजवादी सरकार में जमीन, जल, जंगल की समस्या का समाधान करेंगे। किसानों, नौजवानों के हित की तमाम योजनाओं को चुनाव घोषणा पत्र में स्थान मिलेगा। बिजली सस्ती होगी। आदिवासी और जनजाति समाज के हित में योजनाएं लागू करेंगे।कार्यक्रम में आज नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन, पूर्व सांसद अन्नू टण्डन, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व एमएलसी डाॅ0 मधु गुप्ता, पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश तथा विधायक मनोज पारस के अतिरिक्त सुनील सिंह साजन, उदयवीर सिंह, डाॅ0 राजपाल कश्यप, शशांक यादव, संतोष यादव सनी सभी एमएलसी गण तथा व्यासजी गौंड की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button