विश्व पर्यावरण दिवस पर अखिलेश यादव ने बेटी संग किया पौधारोपण

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी देशवासियों को हरी-भरी शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि पृथ्वी के स्वास्थ्य के लिए पर्यावरण संरक्षण अपरिहार्य है। जैव विविधता में ह्रास और पर्यावरण के साथ खिलवाड़ की वजह से ही हम तमाम आपदाओं का न केवल सामना कर रहे हैं अपितु भावी संततियों के लिए मुसीबतें छोड़ने का भी काम कर रहे हैं।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हमें गंभीर प्रयास करने चाहिए जिससे आने वाली पीढि़यों को स्वच्छ नदियां पेेड़-पौधे से सम्पन्न हरा पर्यावरण मिले। युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए धारणीय विकास को प्राथमिकता के लिए नीतियां बने। हमेशा की तरह पूरे वर्ष फलदार वृक्ष का समाजवादी पार्टी द्वारा रोपण जारी रहेगा।

वातावरण सुरक्षा-मानव जाति का श्रेष्ठ कर्तव्य

सपा प्रमुख ने कहा, ”मुख्यमंत्री जी चाहे जितने दावे करें, नीति आयोग ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साढ़े चार साल में उत्तर प्रदेश को सबसे नीचे पायदान में पहुंचा दिया है। उसकी रिपोर्ट बीजेपी कुशासन पर स्याहपत्र है और जनता की निगाह में बीजेपी की सभी करतूत सामने आ चुकी हैं।”


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पर्यावरण दिवस पर समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ के प्रांगण में हिमचंदा (मंगलोनिया) पौधा रोपित किया। हजारों वर्ष पुराना यह पौराणिक खुशबूदार वृक्ष मंदिरों के किनारे लगाया जाता है। यह ऊंचाई और मैदानी दोनों स्थलों पर हो सकता है।

विश्व पर्यावरण दिवस, हमेशा के लिए सोने से पहले जाग जाओ!

”पर्यावरण संरक्षण के बारे में बीजेपी जहां झूठे दावे करती आई है और फाइलों में पेड़ उगाती रही है। वहीं समाजवादी सरकार में पर्यावरण की दिशा में ठोस कदम उठाए गए थे। समाजवादी पार्टी के समय वृहद वृक्षारोपण का गिनीज बुक में विश्व रिकार्ड, बुंदेलखंड में जल संरक्षक तालाब और हरित पार्क का विकास किया गया।” उन्होंने कहा कि ”समाजवादी सरकार के समय ही एशिया का सबसे बड़ा पार्क जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमती रिवर फ्रंट, लोहिया पार्क बने जहां सुबह-शाम लोग खुली हवा में सांस लेते हैं और स्वास्थ्य लाभ करते हैं, लेकिन आज बीजेपी राज में देश सांस लेने में भी संकट महसूस कर रहा है।

पौधारोपण अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, सदस्य विधान परिषदगण डा0 राजपाल कश्यप, अरविन्द कुमार सिंह, रामवृक्ष यादव और जगजीवन प्रसाद, राय साहब एवं मीनाक्षी वर्मा उपस्थित रहे।

पृथ्वी के स्वास्थ्य के लिए पर्यावरण सरंक्षण अपरिहार्य है। इसलिए सपा के समय वृहद वृक्षारोपण का विश्व रिकार्ड, बुंदेलखंड में जल-संरक्षक तालाब, साइकिल ट्रैक व हाईवे बने और हरित पार्कों का विकास हुआ। भाजपा ने पर्यावरण की उपेक्षा की है।


पर्यावरण दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को डा0 आदित्य वर्मा की पुत्री सोनाक्षी वर्मा ने साइकोनियम, एयर प्यूरीफायर पौधा, अकरम उर्फ बब्लू और सुहागवती ने लीची का पेड़ भेंट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button