मोदी और योगी सरकार बेचने में पीछे नहीं-अखिलेश यादव

राजेन्द्र चौधरी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने हर वर्ग के लोगों को दुःखी किया है। भाजपा जिसे किसानों के लाभ का कानून बता रही है उससे किसान बर्बाद हो जाएंगे। केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकारें है परन्तु नौजवानों की ऐतिहासिक बेरोजगारी बढ़ रही है। निजीकरण से संविधान में मिले अधिकारों को भी खत्म किया जा रहा है। दिल्ली की सरकार बड़े-बड़े संस्थान बेच रही है। प्रदेश की सरकार चीजें बेचने में पीछे नहीं है।


श्री यादव आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में बसपा, भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों से आए नेताओं को समाजवादी पार्टी में शामिल करने के बाद पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इन साथियों के पार्टी में आने का स्वागत करते हुए कहा कि इनके आने से पार्टी का मनोबल बढ़ा है और बूथ पर लड़ने वाले नेता कार्यकर्ता हमें मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की कोशिश रहेगी कि बिना भेदभाव ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाए। अब समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। पंचायत चुनावों से भी शानदार परिणाम 2022 में आएगा।


अखिलेश यादव ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। यूरिया खाद मंहगी है। इन्वेस्टमेंट आ रहा है तो कहां जा रहा है? माताएं बहनें कहीं सुरक्षित नहीं हैं तो आखिर कौन जिम्मेदार है? उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा पुलिस हिरासत में मौतें और फर्जी एनकाउण्टर हुए हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही फेक एनकाउण्टर्स का सिलसिला शुरू हुआ था। यह पहली सरकार है जो उद्घाटन का उद्घाटन, शिलान्यास का शिलान्यास और एएमयू का एएमयू करती है। भाजपा ने कांग्रेस पार्टी को भी पीछे छोड़ दिया है जो सरकार जाने वाली है वह कहाँ से कितने इन्वेस्टमेंट ला पाएगी?


श्री यादव ने कहा कि समाजवादी खेती किसानी से जुड़े हुए है। समाजवादी पार्टी ने किसानों के सवाल पर भाजपा सरकार को घेरा है, अपमान सहा है, अत्याचार सहा है। 10 हजार से ज्यादा समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं नेताओं पर केस दर्ज किए गए हैं। समाजवादी पार्टी के विधायकों की पुलिस पिटाई लोकतंत्र की हत्या है। समाजवादी पार्टी सरकार में जो मंडिया बनी उनका काम भाजपा सरकार ने रोक दिया। इटावा में मैनपुरी में अनाज की मंडी, ग्रेटर नोएडा, आजमगढ़ में मंडी बनी थी, आलू की मंडी बनी थी उनके काम क्यों रोक दिए गए? किसान का धान, मक्का किस रेट पर खरीदा गया, सरकार बताए गन्ना किसानों का कितना रूपया बकाया है? भाजपा सरकार उद्योगपति पूंजीपतियों के साथ है किसानों के साथ नहीं।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार ने पुलिस को बेहतर से बेहतर व्यवस्था दी लेकिन सब कुछ भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया। उन्होेंने कहा केन्द्र ने 5 ट्रिलियन एकोनामी की बात की तो यूपी में 1 ट्रिलियन इकोनामी का दावा किया। पर भाजपा ने अपने किसी वादे पर अमल नहीं किया। किसान को न तो लागत का ड्योढ़ा मूल्य मिला, नहीं एमएसपी मिली और नहीं उसकी आय दुगनी हुई। उत्तर प्रदेश में ठोको नीति चल रही है। लूट, हत्या, अपहरण, बलात्कार में यूपी प्रथम स्थान पर है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की बदनामी की है।

समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में आज राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उपस्थिति में भाजपा, बसपा और कांग्रेस, एमआईएम के सैकड़ों नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। कांशीराम बहुजन दल का समाजवादी पार्टी में विलय हुआ।
सदस्यता ग्रहण समारोह में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रतीक चिह्न और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से सर्वश्री आर.के. चौधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.एस.फोर, गुरू बचन लाल जाटव पूर्व एडीजी, हरीश कुमार पूर्व डीआईजी, काली चरन राजभर पूर्व विधायक जहूराबाद, विद्या चौधरी पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक मेहनगर आजमगढ़, जाहिदा सुल्तान चेयरमैन सहावर कासगंज, चौधरी होशियार सिंह जाट पूर्व विधायक अनूप शहर बुलन्दशहर, कृपा शंकर कटियार पूर्व विधायक भगवंतनगर उन्नाव, हरचरन यादव पूर्व विधायक अमेठी, किरन वर्मा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बांदा, छेदी लाल शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष ‘दि अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा उत्तर प्रदेश‘, मोहम्मद अशफाक अध्यक्ष नगर पंचायत, मोहम्मद सऊद, सीमा मिश्रा, दीपचन्द्र राम राष्ट्रीय अध्यक्ष कांशीराम बहुजन दल, चौधरी सुरेश कुमार निर्मल के अतिरिक्त सर्वश्री शिव प्रताप राजपूत पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, रोहित श्रीवास्तव, मेवालाल कन्नौजिया पूर्व प्रत्याशी बसपा, राजेश कुमार मौर्य, पद्माकर मौर्य सिन्टू, अमरदीप मैसी प्रान्तीय अध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघ अलीगढ़, एडवोकेट मदन पाल सिंह गौतम बुलन्दशहर, सीमा यादव वाराणसी, रामदुलार राम, कमलापति राजपूत वैद्य, अशोक सिंह, अब्दुल समद, मौलाना मोहम्मद अशरफ, इन्द्रपाल सोनकर राष्ट्रीय संयोजक मदर टेरेसा फाउण्डेशन दलित आदिवासी कोआर्डिनेशन कमेटी, आलोक चौहान, रिषि गोस्वामी, रवि गुप्ता, पंडित अमन कुमार द्विवेदी, बिजेन्द्र कुमार, मनीष सक्सेना, डाॅ0 विकास कुमार, मौलाना इस्लाम नदवी, रंजीत सिंह, डाॅ0 चक्रधर शास्त्री, जमाल अख्तर मुन्ना, श्रीमती श्यामलता सरोज, अंजनी सरोज, राम सिंह सरोज, बेलाल अहमद, विद्याशंकर सरोज सहित सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के सदस्य बने।सदस्यता कार्यक्रम में सिद्धार्थनगर के बनवारी गुप्ता द्वारा लिखित पुस्तक ‘वीरांगनायें भारत की अमर शौर्य गाथा‘ का विमोचन भी हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button