मार्फिन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस ने मार्फिन के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय।

भेलसर(अयोध्या)। पटरंगा पुलिस ने 70 ग्राम मार्फीन के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक कमलेश कुमार सरोज,हेड कांस्टेबल मंशा राम,कांस्टेबल सुनील कुमार पटेल टीम के साथ अपराध नियंत्रण व अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रहे थे।तभी मुखबिर की सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने नबीपुर मोड़ के पास से फुरकान अहमद पुत्र इस्तिखार को गिरफ्तार कर लिया जिसके पास से 70 ग्राम मार्फिन बरामद हुआ है।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एंव अपराधियों की रोक थाम के लिए चलाए जा रहे अभियान में फुरकान अहमद को गिरफ्तार किया गया है।जिसके पास से 70 ग्राम मार्फीन बरामद हुआ है जिसके आधार पर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया है।उन्होंने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त पर संगीन धाराओं में कई मुकदमें दर्ज है।उन्होंने बताया कि इसी तरह पुलिस टीम द्वारा अन्य अपराधियों पर भी कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Back to top button