गाय को पशु नहीं इसे मिले माता का दर्जा। पाप को प्रायश्चित से किया जा सकता खत्म। रजनीखंड स्थित संस्कार लोन में आप गौरक्षकों ने किया स्वामी का भव्य स्वागत।
राकेश यादव
लखनऊ। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का गुरुवार को रजनीखंड स्थित संस्कार लॉन में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्वामी जी ने लोगों को संकल्प दिलाया कहा कि यदि सरकार गाय को माता का दर्जा नहीं देती तो हम सभी आने वाले चुनाव में उनका साथ नहीं देंगे। इसलिए अभी आठ महीने का समय है गाय को एक पशु नहीं बल्कि माता का दर्जा देकर उनका संरक्षण किया जाए।
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने कहा कि पाप और पुण्य क्या है। पाप को प्रायश्चित से खत्म किया जा सकता है। गोशाला में गायों का विनाश हो रहा है। गए के लिए जो खड़ा हो जाता है। उसके पाप स्वयं ही समाप्त हो जाते हैं। गाय का अपमान करना भी बड़ा पाप है। प्रदेश सरकार गऊ माता को पशु कह रही है। यह भी गऊ हत्या ही है। इसके खिलाफ आपको आवाज उठाने की जरूरत है। है राजनीति करने के लिए नहीं उठे है। हमारा कोई भी सनातनी पापी नहीं रह जाए।
स्वागत समारोह में मुख्य रूप सपा जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत, जिला महासचिव शब्बीर खान, राम प्रकाश यादव, सतीश यादव, एडवोकेट यादवेंद्र यादव, अनिल पासी जिला उपाध्यक्ष, कृष्ण प्रताप शुक्ला (नन्हक्के), एडवोकेट दिव्यांशी, निहारिका, सुरेश बाजपेई, दुर्गेश सहित सैकड़ों गौ रक्षक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।



