पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जगह जगह जोरदार भव्य स्वागत

मलिहाबाद चौराहा व्यपार सभा के प्रदेश सचिव सोनू कनौजिया ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का भव्य जोरदार स्वागत ।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को हरदोई जिले में थे। वो समाजवादी पार्टी से एमएलसी राजपाल कश्यप के पिता की तेहरवीं संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे। वहीं, लखनऊ लौटते वक्त समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र के रहिमाबाद चौराहा पर पवन यादव अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव राधा कृष्ण का स्मृति चिन्ह भेंट कर किया स्वागत तो वही मलिहाबाद चौराहा व्यपार सभा के प्रदेश सचिव सोनू कनौजिया ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का भव्य जोरदार स्वागत किया व काकोरी चौराहे भी सपा कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का काफिला रोककर जोर-शोर से स्वागत किया। इस दौरान समाजवादियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

स्वागत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि योगीराज में महंगाई से आम जनता पूरी तरह त्रस्त है। जनता अब योगी सरकार से परेशान हो चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने बताया कि तीसरी लहर को लेकर भी सरकार पूरी तरह लापरवाह बनी हुई है। इसे रोकने के लिए सरकार ने कोई खास तैयारियां नहीं की है।पूर्व प्रधान संतोष यादव जालामऊ, अवधेश मवाई कला, पवन यादव रहीमाबाद, अभिषेक यादव रहीमाबाद, विजय सिंह मवाई कला, संदीप यादव प्रधान, प्रधान तरौना प्रभु दयाल प्रजापति, स्वागत कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button