बीकेटी त्रिमाला ग्रैंड लॉन में हुआ भव्य भंडारा

बीकेटी रैथा रोड स्थित त्रिमाला ग्रैंड लॉन में हुआ भंडारा। समाजसेवी अधिवक्ता सुभाष यादव ने कराया आयोजन।आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां विधिवत पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन के साथ भंडारे की शुरुआत हुई।

लखनऊ। बीकेटी छठा मिल रैथा रोड स्थित त्रिमाला ग्रैंड लॉन में सातवें बड़े मंगल पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। समाजसेवी अधिवक्ता सुभाष यादव और गुड्डू की अगुवाई में आयोजित हुए भंडारे में सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव, लखनऊ बार एसोसिएशन के महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव ‘जीतू’ कुलदीप वर्मा, सूरेह पांडे, सिकन्दर यादव के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ अधिवक्ताओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे के संयोजक समाजसेवी एवं अधिवक्ता सुभाष यादव और योगेश यादव ‘गुड्डू’ ने जानकारी दी कि कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत रूप से सुंदरकांड पाठ से किया गया। इसके पश्चात श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हनुमान चालीसा का पाठ संपन्न हुआ, जिसके बाद भंडारे का आयोजन प्रारंभ हुआ। इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में लखनऊ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पांडेय, राजेश शर्मा, सपा नेता रंजीत यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता कुलदीप वर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं, समाजसेवियों, सपा नेताओं एवं आसपास के श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति, सेवा और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।

READ ALSO:भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा:अखिलेश यादव

वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव का अधिवक्ता सुभाष यादव और योगेश यादव ‘गुड्डू’ द्वारा चाँदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया।

सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव का स्वागत अधिवक्ता सुभाष यादव और योगेश यादव ‘गुड्डू’ द्वारा भव्य तरीके से किया गया। इस अवसर पर उन्हें चाँदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। यह स्वागत समारोह स्थानीय स्तर पर पार्टी के प्रति समर्थन और संगठनात्मक एकजुटता को दर्शाता है। कार्यक्रम में कई प्रमुख कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे, जिन्होंने नेता के प्रति अपनी शुभकामनाएं और समर्थन व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button