रक्षाबंधन पर्व पर निःशुल्क यात्रा

रक्षाबंधन पर्व पर परिवहन निगम की बसों में सभी महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सेवा मिलेगी। 18 अगस्त की मध्य रात्रि से 19 अगस्त की मध्य रात्रि तक महिलाएं कर सकेगी निःशुल्क यात्रा। रक्षाबंधन पर्व पर निःशुल्क यात्रा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में रक्षाबन्धन पर्व के सुअवसर पर परिवहन निगम की समस्त बसों में सभी महिलाओं को 18 अगस्त 2024 की मध्य रात्रि 12:00 बजे से 19 अगस्त 2024 की मध्य रात्रि 12:00 बजे तक निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जायेगी। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव एल वेंकटेश्वर लू ने आज निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रक्षाबन्धन पर्व के सुअवसर पर परिवहन निगम की समस्त बसों में सभी महिलाओं को 18 अगस्त 2024 की मध्य रात्रि से 19 अगस्त की मध्य रात्रि तक निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान किये जाने का निर्णय प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लिया है। रक्षाबंधन पर्व पर निःशुल्क यात्रा

Related Articles

Back to top button