व्यापारियों ने बांटा मुफ्त तिरंगा झंडा

व्यापारियों ने दुकानों पर ग्राहकों को बांटा मुफ्त तिरंगा झंडा।

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) तक हर खरीदार को तिंरगा झंडा मुफ्त दिया जायगा। व्यापारियों ने राजधानी के कपड़ा व्यापारियों से प्रत्येक ग्राहक को मुफ्त तिरंगा झंडा देने को अपील की है। उत्तर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष अशोक मोतियानी महामंत्री अनिल बजाज ने बताया कि लखनऊ के व्यापारियों से अपील की है कि 15 अगस्त तक कपड़ा व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर अपने हर ग्राहक को तिंरगा झंडा जरूर दें। जिससे 15 अगस्त तक लखनऊ के घर घर हर घर में तिंरगा झंडा फहराया जा सके। इस कड़ी में आज गणेशगंज और अमीनाबाद के व्यापारियों ने खरीदारी करने वाले ग्राहकों को तिरंगा झंडा मुफ्त बांटा। इसके साथ ही उन्होंने व्यापारियों से तिरंगा झंडा मुफ्त बांटने की अपील भी की है।

Related Articles

Back to top button