Sunday, May 10, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था चौपट

भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था चौपट

242
भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था चौपट
भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था चौपट

अखिलेश यादव ने कहा कि भारत को पांचवी आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए केन्द्र सरकार पांच ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी को तीन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने और उत्तर प्रदेश सरकार एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का दावा तो करती हैं किन्तु यह नहीं बताती है कि विकसित राष्ट्रों की तुलना में भारत की स्थिति क्या है? केन्द्र बताए प्रति व्यक्ति आय क्या है और केन्द्र से मदद कितनी मिलनी है? भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था चौपट

अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ के डा0 लोहिया सभागार में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। भाजपा सरकार के निर्णय जनविरोधी हैं। शिक्षकों के डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था को स्थगित करने और शहर के कुछ आवासीय स्थलों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही टाल देने में भाजपा की चाल है। उपचुनावों के मद्देनजर ही वह पीछे हटी है। ये निर्णय टालकर सभी को धोखा दिया गया है। वस्तुतः भाजपा सरकार घबराई हुई है।

भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था चौपट है। बाढ़ में जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया गया है। समय से राहत नहीं दी गई है। उसने शानदार गोमती रिवरफ्रन्ट खराब कर दिया है। भाजपा नाले को नदी और नदी को नाला बनाने का काम करती है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा बिखर चुकी है। उसकी राजनीतिक साख भी दांव पर है। वे बेदम है। भाजपा में कुर्सी की लड़ाई चल रही है। खुद मुख्यमंत्री जी अपनी सरकार में दलाली की बात स्वीकार करते हैं। भाजपा के पदाधिकारी और विधायक प्रदेश में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और लूट के आरोप लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री जी सब जानते हुए उस पर रोक क्यो नहीं लगाते हैं।