भारत के संविधान पर खतरा-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा है कि केन्द्र से जब तक भाजपा बेदखल नहीं होगी तब तक भारत के संविधान पर खतरा बना रहेगा। भाजपा सरकार के रहते न आरक्षण के प्राविधान बचेंगे और न सामाजिक न्याय मिलेगा। किसानों की आय दुगनी नहीं होगी। नौजवानों की बेरोजगारी बनी रहेगी। भाजपा सरकार नए-नए कानून बनाकर निर्दोशों का उत्पीड़न कर रही है। आज पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ के डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में बड़ी संख्या में एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में जनता ने भाजपा को सबक सिखाया है। अब भाजपाई एक-दूसरे को कोस रहे हैं। अयोध्या ने भारतीय राजनीति को एक नई दिशा दी है। अयोध्या के निर्णय से सारे देश का सम्मान बढ़ा है। अयोध्या को लेकर भाजपा नेताओं को नींद नहीं आ रही है। वे हताश-निराश है। भाजपा को अपनी करनी भोगनी पड़ रही है। भारत के संविधान पर खतरा-अखिलेश यादव

लोकसभा चुनाव 2024 में पीडीए इंडिया गठबंधन की जीत के बाद अब 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता भाजपा का सफाया करेंगे। समाजवादी सरकार ने अयोध्या में पहले भी विकास कार्य किए थे। फिर समाजवादी सरकार बनने पर अयोध्या को वर्ल्ड क्लास बेस्ट सिटी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि वैसे भी समाजवादी सरकार ने जो काम किए वे टिकाऊ है और आज भी वैसे ही दिख रहे हैं। समाजवादी सरकार में जो लैपटॉप छात्र-छात्राओं को दिये गये थे वे आज भी चल रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाले उपचुनाव में भी हमारे कार्यकर्ता भाजपा को हराने का काम करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जोर देकर कहा कि साइकिल चुनाव चिह्न और समाजवादी झंडा को याद रखना है। इस अवसर पर करतलिया बाबा आश्रम, संत तुलसीदास घाट अयोध्या के महंत रामदास जी महाराज (बालयोगी) ने अखिलेश यादव के उज्जवल भविष्य की शुभकामना की और जीवन में सदा सफलता का आशीर्वाद दिया। अयोध्या के महंत जी ने अखिलेश यादव सहित अवधेश प्रसाद सांसद फैजाबाद-अयोध्या, राजेन्द्र चौधरी राष्ट्रीय सचिव तथा श्याम लाल पाल प्रदेश अध्यक्ष को राम नामी ओढ़ाकर सम्मानित किया। भारत के संविधान पर खतरा-अखिलेश यादव

Related Articles

Back to top button