
अखिलेश यादव 28 मई 2024 मंगलवार को लोकसभा क्षेत्र कुशीनगर, बांसगांव एवं वाराणसी में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए मतदाताओं से उन्हें भारी मतों से जिताने की अपील करेंगे। अखिलेश यादव राहुल गांधी के साथ अपराह्न 12ः20 सब्जी मंडी का मैदान न्यू पुलिस लाइन रोड पडरौना जनपद कुशीनगर में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अजय प्रताप के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। अखिलेश यादव अपराह्न 01ः50 बजे ग्राम बरांव चौराहा थाना मदनपुर जिला देवरिया में कांग्रेस पार्टी इंडिया गठबंधन के बांसगांव लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी सदल प्रसाद के समर्थन में संयुक्त चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर मतदाताओं से भारी मतों से विजयी बनाने के लिए अपील करेंगे। अखिलेश यादव कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ अपराह्न 04ः50 बजे मोहनसराय, गंगापुर थाना राजातालाब एवं रोहनिया जनपद वाराणसी में कांग्रेस पार्टी इंडिया गठबंधन के वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अजय राय के पक्ष में संयुक्त चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर मतदाताओं से भारी मतों से विजयी बनाने के लिए अपील करेंगे। राहुल गांधी अखिलेश डिम्पल यादव की जनसभा
समाजवादी पार्टी की मैनपुरी से लोकसभा सांसद डिम्पल यादव 28 मई 2024 मंगलवार को लोकसभा क्षेत्र घोसी में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी राजीव कुमार राय के समर्थन में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मतदाताओं से उन्हें भारी मतों से जिताने की अपील करेंगी। डिम्पल यादव अपराह्न 01ः00 बजे विक्ट्री इन्टर कॉलेज थाना दोहरीघाट जनपद मऊ में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के घोसी लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी राजीव कुमार राय के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मतदाताओं से उन्हें भारी मतों से जिताने की अपील करेंगी। राहुल गांधी अखिलेश डिम्पल यादव की जनसभा
























