Tuesday, January 20, 2026
Advertisement
Home राजनीति पांचो चरण में विपक्ष का सूपड़ा साफ-भूपेन्द्र चौधरी

पांचो चरण में विपक्ष का सूपड़ा साफ-भूपेन्द्र चौधरी

145
पांचो चरण में विपक्ष का सूपड़ा साफ-भूपेन्द्र चौधरी
पांचो चरण में विपक्ष का सूपड़ा साफ-भूपेन्द्र चौधरी

मनीष दीक्षित

लखनऊ। पाँचवें चरण में भाजपा सभी 14 सीटें जीतने जा रही है। राहुल गांधी की वापसी का टिकट बन चुका है वे भी पराजित हो चुके हैं। अमेठी में कांग्रेस का इको सिस्टम अब खत्म हो चुका है वहाँ दोबारा कमल खिल रहा है। अमेठी और रायबरेली से जो संदेश जनता ने भाजपा के पक्ष में दिया है उससे यह साफ है कि 4 जून के बाद राहुल बाबा देश में कांग्रेस खोजो यात्रा पर निकलने वाले हैं। पाँचवें  चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है। इन पाँच चरणों में भाजपा जनता के आशीर्वाद से प्रदेश की सभी 53 सीटें जीत रही है। देश और प्रदेश में भाजपा के पक्ष में जो माहौल बना है उससे यह साफ है कि मोदी जी ही के नेतृत्व में तीसरी बार जनादेश मिल रहा है। जनता जनार्दन ने अब प्रदेश की सभी 80 सीटों पर कमल खिलाने का स्पष्ट मन बना लिया है। पांचो चरणों में जनता ने विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया है। पांचो चरण में विपक्ष का सूपड़ा साफ-भूपेन्द्र चौधरी

उन्होंने कहा कि मोदी जी सभी देशवासियों को अपने परिवार का सदस्य मानते हैं । जनता अपने मोदी जी के साथ खड़ी है। मोदी जी और जनता के बीच का जो गठबंधन है वह अटूट और अजेय है। यही कारण है कि सपा, कांग्रेस और इंडी गठबंधन हताश और निराश है। जनविश्वास खो चुकी सपा और कांग्रेस हताशा और निराशा में है। उनके नेताओं के पास कोई नीति नहीं है। उनकी नीयत में खोट है, उनका केवल एक एजेंडा है वह खुद के परिवार को ही पोषण देना है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि इंडी अलायंस की रैलियों में गुंडों की भीड़ आ रही है, अराजकता का आलम ऐसा है कि युवराज रैलियां नहीं कर पा रहे हैं। आज चुनाव में विपक्ष को बस्ते लगाने के लिए भी कार्यकर्ता नहीं मिले हैं। जनता ने कमल का बटन दबाकर भाजपा को अपना भरपूर समर्थन दिया है। मेरा सभी मतदाताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं को नमन है। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश की देवतुल्य जनता ने मोदी जी को पुनः सेवा करने के लिए चुन लिया है। गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति का समर्थन भाजपा के पक्ष में है। आज के चुनाव में जनता ने ईवीएम को कमल से लबालब कर दिया है। परिणाम भाजपा के पक्ष में है, हताशा और निराशा में सपा और इंडी अलायंस के नेता और समर्थक भी वोट देने के लिए नहीं निकले हैं। उन्होंने चुनाव के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर चुनाव आयोग, मतदान कर्मियों, सुरक्षा बलों सहित सभी मतदाताओं का अभिनंदन किया। साथ ही लोकतंत्र के महायज्ञ को निर्विघ्नता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए इस पुनीत कार्य में लगे सभी लोगों और जनता जनार्दन के प्रति आभार भी जताया। पांचो चरण में विपक्ष का सूपड़ा साफ-भूपेन्द्र चौधरी