Sunday, February 22, 2026
Advertisement
Home राजनीति UP में विपक्ष हताशा और निराशा

UP में विपक्ष हताशा और निराशा

167
UP में विपक्ष हताशा और निराशा
UP में विपक्ष हताशा और निराशा

हिमांशु दुबे

बरेली। लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सोमवार को बरेली में भाजपा लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार के नामांकन में सम्मिलित हुए। उसके बाद हुई पत्रकार वार्ता में उन्होंने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर भाजपा को विजय मिलने की बात कही। UP में विपक्ष हताशा और निराशा

प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब, युवा, अन्नदाता एवं नारी शक्ति के उत्थान के लिए काम किया है। विपक्ष हताशा और निराशा में अनर्गल प्रलाप करने में व्यस्त है। इस बार प्रदेश में विपक्ष का सूपड़ा साफ़ हो जाएगा। सपा मुखिया अपने परिवार की भी सीटें नहीं बचा पायेंगे। पहले और दूसरे चरण में बने माहौल से स्पष्ट है कि इंडी गठबंधन को प्रदेश की जनता जीरो पर आउट करने जा रही है।

अब यूपी में गुंडई के नाते पलायन की समस्या ख़त्म हो गई है। 2017 में राज्य में भाजपा के सत्ता में आने के बाद, “निर्दोष लोगों“ के बजाय “अपराधी और माफिया तत्व“ राज्य छोड़ रहे हैं। अब प्रदेश में दंगे नहीं उत्सव मनाये जाते हैं, लेकिन प्रदेश की जनता 2012-17 के बीच सपा की सरकार में हुए हज़ार दंगों को भूली नहीं है। वह इस चुनाव में सपा और उसके इंडी पार्टनर्स को एक बार फिर सबक सिखायेगी।

उन्होंने कहा कि कहा कि भाजपा की सरकार कार्यकर्ताओं की सरकार है। वह अपने कार्यकर्ताओं को लेकर कार्य करती है। साथ ही दावा किया कि इस बार भाजपा प्रदेश की पूरी 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। बरेली लोकसभा सीट से छत्रपाल सिंह गंगवार भारी मतों से जीतेंगे। कहा कि जनता ने भाजपा को सराहा है। भाजपा ने हर व्यक्ति को छत दी। अब देश विकास के पथ पर चल रहा है। फिर से मोदी सरकार आएगी और इस बार चार सौ पार जाएगी। इस अवसर पर सांसद संतोष गंगवार समेत स्थानीय विधायक भी उपस्थित रहे। UP में विपक्ष हताशा और निराशा