Sunday, February 22, 2026
Advertisement
Home राजनीति इंडिया गठबंधन की एकजुटता से घबराई भाजपा

इंडिया गठबंधन की एकजुटता से घबराई भाजपा

181
चीन पर बढ़ती निर्भरता और भाजपा की मजबूरी
चीन पर बढ़ती निर्भरता और भाजपा की मजबूरी

राजेन्द्र चौधरी

भाजपा ने ईडी,सीबीआई और सरकारी एजेंसियों का डर दिखाकर और दबाव बनाकर चंदा वसूली की है। इस बार का लोकसभा चुनाव भाजपा की चंदा वसूली, बढ़ी हुई मंहगाई, बेरोजगारी के खिलाफ होगा। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। देश के इतिहास में पहली बार डर दिखाकर वसूली की जा रही है। भाजपा ने डर दिखाकर इलेक्टोरल बांड के नाम पर तमाम कम्पनियों से वसूली की। किसी से एक हजार करोड़ रूपये तो किसी से पांच सौ करोड़ रू0 तो किसी से 400 करोड़ रूपये की वसूली की। यही नहीं भाजपा के लोगों ने कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कम्पनी से भी चंदा वसूली कर ली। वसूली का भंडाफोड़ हुआ तो ध्यान हटाने के लिए भाजपा सरकार ने विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार कराया। भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार और लूट के नए-नए तरीके खोजे है। इस सरकार में 10 प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए। भाजपा सरकार ने प्रतियोगी युवाओं को धोखा दिया। भाजपा की नीयत नौकरी देने की नहीं है। इंडिया गठबंधन की एकजुटता से घबराई भाजपा

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने कन्नौज समेत प्रदेश का विकास रोका है। समाजवादी सरकार में हुए विकास कार्यों को रोक दिया। समाजवादी सरकार में जिस कन्नौज की पहचान सुगंध और विकास के लिए हो रही थी। उसे अब भाजपा सांसद के करतूतों की वजह से जाना जाता है। कुछ दिन पहले भाजपा नेता ने लोधी समाज के लोगों को अपमानित किया, कहा कि लोधी समाज को पैसा देकर वोट लिया। यही भाजपा का चरित्र है। भाजपा जनता से वोट लेती है और फिर अपमानित करती है। भाजपा को विकास कार्यों से कोई मतलब नहीं है। भाजपा सिर्फ वोट की राजनीति करती है। कन्नौज की जनता सब समझ चुकी है। इस बार लोकसभा चुनाव में कन्नौज से समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी। कन्नौज में जो जोश दिखाई दे रहा है उससे स्पष्ट है कि अब विरोधियों की दाल नहीं गलने वाली है। जनता जानती है। कन्नौज का विकास सिर्फ समाजवादियों ने किया। उससे आगे कोई विकास नहीं हुआ।

भाजपा सरकार इंडिया गठबंधन की एकजुटता से घबराई हुई है। विपक्षी नेताओं पर फर्जी मुकदमें लगाकर बदनाम किया जा रहा है। हम सभी को न्यायपालिका से उम्मीद है। कोर्ट सच का साथ देगा। धीरे-धीरे सभी नेता छूट जायेंगे। भाजपा सरकार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां साहब और उनके परिवार तथा समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी को झूठे मुकदमों में फंसाया है। विपक्ष की आवाज दबाने के लिए द्वेष भावना के चलते इन नेताओं को जेल भेजा है। इस बार लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा के अन्याय और झूठे मुकदमों के खिलाफ मतदान करेगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा पुलिस हिरासत में मौतें हो रही है। फर्जी इन्काउण्टर दिखाकर हत्यायें हो रही है। जेलो में हत्यायें हो रही है। इलाज न मिलने पर लोगों की अस्पतालों में जान जा रही है। जनता लोकसभा चुनाव में इन मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ वोट करेगी। देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। हर वर्ग परेशान है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के लिए भाजपा की सरकार जिम्मेदार है। दस साल में भाजपा सरकार ने हर चीज के दाम बढ़ा दिए है। किसानों, नौजवानों को धोखा दिया। भाजपा दुनिया ही नहीं, ब्रह्माण्ड की सबसे झूठी पार्टी है। भाजपा झूठे वादे करती है। इस पर कोई भरोसा नहीं करता है। भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर रही है। जनता भाजपा से नाराज है। लोकसभा चुनाव में हराने के लिए वोट करेगी। इंडिया गठबंधन की एकजुटता से घबराई भाजपा