चुनावी चंदे की मार अबकी भाजपा की हार-अखिलेश यादव

राजेन्द्र चौधरी

अखिलेश यादव ने कहा है कि इलेक्टोरल बॉण्ड काले धन को सफ़ेद करने की भाजपाई गारंटी है। इलेक्टोरल बॉण्ड ‘Black Money Tourism’ मतलब पैसा बाहर ले जाकर वापस लाने के शुद्धीकरण की भाजपाई गारंटी है। भाजपा अब सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग विपक्षी नेताओं को डराने, धमकाने और बदनाम करने के लिए कर रही है और इनके माध्यम से पूँजी घरानों से वसूली भी कर रही है। अखिलेश यादव ने आज मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि तमाम कम्पनियों से चंदा के नाम पर जो वसूली की गई है वह न होती तो कम्पनी के तमाम कर्मचारियों की तनख्वा बढ़ती। उन्हें बोनस मिलता, नई नौकरियां मिलती लेकिन भाजपा तो पीडीए का हक मारने के लिए आरक्षण खत्म कर रही है। प्राईवेट वालों का सारा प्राफिट भाजपा इलेक्टोरल बॉण्ड के माध्यम से हजम करने जा रही है। चुनावी चंदे की मार अबकी भाजपा की हार-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा खाऊ पार्टी है। भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी बढ़ी है। इसीलिए भाजपा हटाओं, नौकरी पाओ का नारा हर नौजवान को रट गया है। भाजपा ने जनता की जेबो में डांका डाल कर अपना खजाना भरा है। भाजपा की गलत नीतियों के कारण उत्पादन प्रभावित हुआ है और असीमित भण्डारण से महंगाई बढ़ायी है।वैक्सीन के लिए कम्पनी से 500 करोड़ रूपये लिए गए इसलिए जबर्दस्ती हमें आपको वैक्सीन लगवाई जा रही थी। चुनाव से पहले ये बातें आई हैं तो जनता इस बार भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेकेगी। इलेक्टोरल बॉण्ड के चंदे के जरिए भाजपा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का कार्य कर रही है। विभाजनकारी विचारों को प्रसारित करने में इस्तेमाल कर रही है। संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की सुनियोजित साजिश रची जा रही है। सरकारी संस्थाओं की स्वतंत्रता का नष्ट किया जा रहा है। अब जनता भाजपा को केन्द्र की सत्ता से हटाकर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि इलेक्ट्रोरल बॉण्ड जनता के शोषण की, युवाओं के भविष्य को अंधकार में ले जाने, आम जनता के दुःखदर्द और दमन की 90 प्रतिशत जनसंख्या वाले पीडीए के प्रताड़ना की भाजपा की गारन्टी है। “चुनावी चंदे की मार,अबकी भाजपा की हार।” चुनावी चंदे की मार अबकी भाजपा की हार-अखिलेश यादव

Related Articles

Back to top button