विश्व महिला दिवस पर महिलाओं ने निकाली रैली

विश्व महिला दिवस पर महिलाओं ने निकाली रैली। हमें गलत व्यवहार का डटकर मुकाबला करना चाहिए। महिलाओं लड़कियों के साथ हो रहे जेंडर आधारित भेदभाव बंद हो।

अजय सिंह
लखनऊ। इनिशिएटिव फाउन्डेशन इंडिया आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “महिलाओं में निवेश करें, प्रगति में तेजी लाएं” थीम पर इनिशिएटिव फाउंडेशन इंडिया द्वारा लखनऊ में संचालित सभी सेंटर पर कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं ने रैली निकाल आवाज बुलंद किया।विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था की सदस्य अन्नो ने इस वर्ष के थीम और दिन के महत्व को बताते हुए कहा कि महिलाओं लड़कियों के साथ हो रहे जेंडर आधारित भेदभाव को बंद करना चाहिए और उन्हें शिक्षित बनाकर उनके नेतृत्व की स्थिति सुनिश्चित करनी चाहिए।

वहीं संस्था की सदस्य लक्ष्मी ने कहा की हमें गलत व्यवहार का डटकर मुकाबला करना चाहिए और असमानता को ख़त्म करने के लिए समुदाय के साथ साथ अपने अपने घरों के पुरुषों और लड़कों को जिम्मेदार और जागरूक बनाने के लिए काम करना चाहिए। लड़कियों के साथ काम कर रही पल्लवी ने कहा कि जेंडर आधारित भेदभाव को खत्म करने के लिए पुरुषों को अपनी सोच बदलने की जरूरत है। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने रैली निकली और जेंडर आधारित गैरबराबरी,महिला हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, यौन उत्पीड़न, दहेज़ उत्पीडन, बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद किया । इस दौरान सेंटर की सैकड़ों महिलाए और लडकियां उपस्थित रहीं। विश्व महिला दिवस पर महिलाओं ने निकाली रैली

Related Articles

Back to top button