रेलवे विभाग की बड़ी लापरवाही

रेलवे विभाग की बड़ी लापरवाही रेल की पटरी के बीचो-बीच वाहनों के आने जाने के लिए रखें सोल्ड रबर पैड दे रहे है बड़ी दुर्घटना का दावत।

पंकज कुमार

रुदौली/अयोध्या। रौजागांव रुदौली संपर्क मार्ग पर बने रेलवे क्रॉसिंग दलसराय पर रेल की पटरी दे रही है कोई बड़ी दुर्घटना का संकेत। हम आपको बताते चलें कि अभी हाल ही में नई रेलवे लाइन का शुभारंभ हुआ है। उसी नयी रेलवे लाइन के बीचोंबीच में वाहनों को पास करने के लिए रखे हुए है सोल्ड रबर पैड। यही सोल्ड रबर पैड कोई बड़े दुर्घटना का दे रहे हैं संकेत। रेल की पटरी के बीचो-बीच रखे हुए सोल्ड रबर पैड इधर से उधर होते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही रेलवे क्रॉसिंग पर बनी पटरी जो राहगीरों को बड़ी दुर्घटना का संकेत दे रही है। टू व्हीलर की पहिया कब फिसल जाए कुछ पता नहीं वही साथ ही थ्री व्हीलर ऑटो रिक्शा व चार पहिया वाहन जैसी तमाम गाड़ियां कभी भी दुर्घटना का शिकार हो सकती हैं। जिम्मेदार रेलवे के कर्मचारी व अधिकारियों को संज्ञान लेने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button