Monday, April 13, 2026
Advertisement
Home लाइफ स्टाइल अब लिपस्टिक से गोली चलाएंगी लड़कियां..!

अब लिपस्टिक से गोली चलाएंगी लड़कियां..!

438
अब लिपस्टिक से गोली चलाएंगी लड़कियां..!
अब लिपस्टिक से गोली चलाएंगी लड़कियां..!

अजय सिंह

लखनऊ। यूपी में मनचलों और बदमाशों को अब पकड़ेगी लिपस्टिक गन! जी हाँ सही पढ़ा आपने, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को रोकने के लिए यूपी के बनारस के युवा वैज्ञानिक श्याम चौरसिया ने महिलाओं के लिए एक खास डिवाइस तैयार की है। ये टूल है ‘लिपस्टिक गन’, जिससे मुसीबत में फंसी महिलाएं गोली चला सकती हैं। इसके अलावा इस गन से तुरंत पुलिस को भी बुलाया जा सकता है। लिपस्टिक गन में एक ट्रिगर होता है। आपको बता दें कि ये होनहार युवा श्याम चौरसिया अशोक इंस्टीट्यूट वाराणसी में पार्ट टाइम काम करते हैं। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई उपकरण बनाए हैं। इस लिपस्टिक गन का पूरा नाम ‘स्मार्ट एंटी टीजिंग लिपस्टिक गन’ है। यह बिल्कुल लिपस्टिक की तरह दिखती है लेकिन बदमाशों को सबक सिखाने में यह बहुत कारगर हो सकती है। अब लिपस्टिक से गोली चलाएंगी लड़कियां..!

लिपस्टिक गन में एक ट्रिगर होता है। यह बंदूक चलने की तेज़ आवाज़ करता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसकी गोलियों की आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई देती है। मुसीबत में फंसी लड़कियां ऐसी फायरिंग की आवाज से आस-पास के लोगों का ध्यान छेड़ने की ओर आकर्षित कर सकती हैं। गन में एक ब्लूटूथ सेंसर डिवाइस लगा है, यह ट्रिगर के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट होता है। जैसे ही फायर ट्रिगर दबाया जाता है, यह स्वचालित रूप से लाइव लोकेशन के साथ पुलिस कंट्रोल नंबर 112 पर कॉल करता है और परिवार के सदस्यों को कॉल करता है। लाइव लोकेशन की मदद से पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच सकती है। अब लिपस्टिक से गोली चलाएंगी लड़कियां..!