संघर्ष की कोख से निकली सुहेल देव स्वाभिमान पार्टी-अखिलेश

उ0प्र0 गन्ना संस्थान, लखनऊ के सभागार में सुहेल देव स्वाभिमान पार्टी के सम्मेलन में बड़ी संख्या में एकत्र राजभर समाज को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथ अखिलेश यादव ने कहा कि सुहेल देव स्वाभिमान पार्टी संघर्ष की कोख से निकली है। महेन्द्र राजभर संघर्ष के दिनों के साथी हैं और घोसी उपचुनाव में उन्होंने ईमानदारी से साथ दिया। यह साथ लम्बा चलेगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी गोमती तट पर महाराजा सुहेल देव का स्मारक बनाएगी। सुहेल देव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र राजभर ने अखिलेश यादव पर भरोसा जताते हुए सामाजिक न्याय की लड़ाई में समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में राजभर समाज के भी शामिल रहने का संकल्प जताया। संघर्ष की कोख से निकली सुहेल देव स्वाभिमान पार्टी-अखिलेश

महेन्द्र राजभर ने कहा कि राजभर समाज को मुख्यधारा से जोड़कर राजभर समाज को, जो अब तक हक और सम्मान नहीं मिला है। श्री अखिलेश यादव से ही न्याय की उम्मीद है। हम राजभर समाज के हक और सम्मान के लिए समाजवादी पीडीए के साथ मिलकर सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अन्याय चरम पर है। शिक्षा-स्वास्थ्य में व्याप्त भ्रष्टाचार पर भाजपा बात क्यों नहीं करती है? समाधान तो दूर की बात है। यह धोखा देने वाली पार्टी है। समाजवादी विकास करते है। हमारा विश्वास जमीनी काम पर है।


अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी महिलाओं के आरक्षण की लड़ाई लड़ेगी। यह लड़ाई बड़ी है। समाजवादी पार्टी महिलाओं का सम्मान करती है। महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए 1090 डायल सेवा के साथ समाजवादी पेंशन, कन्या विद्याधन योजना, मुफ्त शिक्षा, 102, 108 एम्बूलेंस सेवा के साथ पंचायत चुनाव में 33 प्रतिशत से अधिक आरक्षण की व्यवस्था की गई थी। अब समाजवादी सरकार बनने पर महिलाओं को 3 हजार रू0 समाजवादी पेंशन दी जाएगी।प्राकृतिक आपदा सूखा, बारिश और ओलावृष्टि आदि से किसान बर्बाद हो रहा है। उसकी फसल का वाजिब दाम न मिलने से वह दुःखी होकर आत्महत्या करने तक को मजबूर है।

संघर्ष की कोख से निकली सुहेल देव स्वाभिमान पार्टी-अखिलेश


भाजपा सरकार ने अब तक एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं किया। समाजवादी सरकार में बने पावर प्लाण्टो से ही लोगों को बिजली मिल रही है। भाजपा सरकार सरकारी संस्थानों को बेच रही है। नौजवानों को रोजी रोजगार से वंचित किया जा रहा है। डायल 112 पुलिस सेवा की कर्मचारी बेटियों के साथ भाजपा ने अन्याय किया। हमने उनके साथ दिवाली मनाई। समाजवादी गरीबों का दुःख दर्द समझते है। समाजवादी सरकार आने पर प्राथमिकता से गरीबों की मदद की जाएगी।समाजवादी सरकार ने अपराध नियंत्रण के लिए बेहतर पुलिस रिस्पांस सिस्टम के लिए यूपी डायल 100 की व्यवस्था की थी। जिसे भाजपा सरकार ने 112 बनाकर बर्बाद कर दिया। शानदार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे समाजवादी सरकार में 23 महीने में बनाया गया। जिस सेना के लड़ाकू विमान सुखोई, मेराज और मालवाहक हरक्यूलिस जहाज उतारे गऐ थे। हाई-वे के दोनों तरफ किसानों की उपज को मंडियों तक पहुंचाने के लिए मंडियां बनाई गयी। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे भी समाजवादी सरकार का प्रोजेक्ट है।


जो सरकार सांड से जान न बचा सके उससे क्या उम्मीद की जाए। समाजवादी सरकार में सांड की वजह से मौत होने पर 10 लाख रू0 की मदद पीड़ित परिवार को दी जाएगी।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार बाबा साहब के संविधान में दी गई आरक्षण की व्यवस्था को समाप्त करने की साजिश कर रही है। नौकरियों को प्राइवेट हाथों में दिया जा रहा है ताकि वहां आरक्षण नहीं लागू हो सके। समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय हेतु जातीय जनगणना की मांग करती है। कांग्रेस, जिसने इसे अपने कार्यकाल में रोका था अब जातीय जनगणना की मांग करने लगी है। जातीय जनगणना से प्रत्येक स्तर पर आनुपातिक हिस्सेदारी तय होगी। सबको आबादी के हिसाब से सामाजिक,आर्थिक और राजनैतिक हक और सम्मान मिलेगा। समाजवादी सरकार बनने पर जातीय जनगणना कराई जाएगी।इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, त्रिवेणी रामजी पूर्व विधायक, उदयवीर सिंह पूर्व एमएलसी, डॉ0 बलिराज राजभर राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, उर्मिला राजभर आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। संघ र्ष की कोख से निकली सुहेल देव स्वाभिमान पार्टी-अखिलेश

Related Articles

Back to top button