छुट्टा पशुओं से मौत जिम्मेदार भाजपा सरकार-अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि छुट्टा पशुओं से प्रदेश में हो रही मौत के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। भाजपा सरकार छुट्टा पशुओं के नाम पर बजट की लूट कर रही है, भ्रष्टाचार हो रहा है लेकिन छुट्टा पशुओं के कारण आ रही समस्या का समाधान अभी तक क्यों नहीं हो सका? छुट्टा पशुओं के कारण एक तरफ प्रदेश के किसानों की फसल बर्बाद हो रही है तो दूसरी तरफ लोगों की जान जा रही है। पिछले 7 साल से उत्तर प्रदेश में छुट्टा पशुओं के कारण हर दिन लोगों की जान जा रही है भाजपा सरकार किसानों और आम जनता से लगातार झूठ बोल रही है लेकिन इस समस्या का कोई अस्थाई हल नहीं निकल पा रही है। चुनाव के समय भाजपा के बड़े-बड़े नेता छुट्टा पशुओं की समस्या के समाधान का झूठा वादा करते हैं, उसके बाद भूल जाते हैं। छुट्टा पशुओं से मौत जिम्मेदार भाजपा सरकार-अखिलेश


    भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। छुट्टा पशुओं के कारण किसान दलहनी और सब्जी की फसलों को नहीं उगा पाती है। पूरे प्रदेश के छोटे-बड़े सभी किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। जो किसान दाल और सब्जी की फसल खुद पैदा करते थे वह भी महंगा खरीद कर खाने को मजबूर हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार बताएं कि प्रदेश में अब तक कितने लोग छुट्टा पशुओं की वजह से मारे गए या घायल हुए…?

छुट्टा पशुओं के कारण जिनकी मौत हुई, उनमें से कितनों को मुआवज़ा दिया गया और कितना दिया गया…? जो गौशालाएं खोली गयीं हैं उनमें कुल कितने छुट्टा पशु हैं…? गौशालाओं के काम का आंकलन कब किया गया और उसके क्या परिणाम निकले? अधिकांश गौशालाओं पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गयी? उन्होंने पूछा कि जो आईएएस व अन्य अधिकारी इस समस्या से निपटने के लिए नियुक्त किये गये थे, उन्होंने क्या किया? प्रधानमंत्री जी ने चुनाव के समय मंच से इस समस्या का पंद्रह दिन में समाधान निकालने की जो बात की गयी थी,क्या वह भी जुमला था…? छुट्टा पशुओं से मौत जिम्मेदार भाजपा सरकार-अखिलेश

Related Articles

Back to top button