BBD छात्रा निष्ठां त्रिपाठी की हत्या

212
BBD छात्रा निष्ठां त्रिपाठी की हत्या
BBD छात्रा निष्ठां त्रिपाठी की हत्या

लखनऊ। छात्रा की गोली मारकर हत्या। BBD कॉलेज की 23 वर्षीय छात्रा निष्ठां त्रिपाठी की हत्या। BBD कॉलेज से बी कॉम आनर्स की छात्रा थी निष्ठां त्रिपाठी। दयाल रेजीडेंसी के एक मकान हुई घटना। BBD कॉलेज मे आयोजित गणेश चतुर्थी के कार्यक्रम के बाद दयाल रेसीडेंसी गयी थी छात्रा। दोस्त आदित्य पाठक के कहने पर दयाल रेसीडेंसी स्तिथि मकान मे गयी थी छात्रा। देर रात घर मे चली थी दारु पार्टी। घर के किचन से शराब की बोतल बरामद। देर रात घर मे कई युवा पार्टी के दौरान रहे मौजूद। पुलिस आदित्य पाठक समेत अन्य युवक को हिरासत मे लेकर पूछताछ मे जुटी। चिनहट थाना क्षेत्र के दयाल रेसीडेंसी की घटना। BBD छात्रा निष्ठां त्रिपाठी की हत्या

लखनऊ के नामी बाबू बनारसी दास कॉलेज की 23 वर्षीय छात्रा निष्ठा त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक निष्ठा त्रिपाठी BBD कॉलेज से बी कॉम आनर्स कर रही थी। पुलिस के मुताबिक दयाल रेजीडेंसी के एक फ्लैट में घटना को अंजाम दिया गया। BBD कॉलेज में आयोजित गणेश चतुर्थी के कार्यक्रम के बाद निष्ठा त्रिपाठी दयाल रेसीडेंसी गयी थी।

दोस्तों के कहने पर ही निष्ठा त्रिपाठी दयाल रेसीडेंसी में मौजूद मकान मे गयी थी। ये भी पता चला है कि देर रात घर मे दारु पार्टी चली थी। घर के किचन से शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। पुलिस आदित्य पाठक समेत अन्य युवक को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है। एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास ने बताया कि देर रात लोहिया अस्पताल से सूचना मिली कि निष्ठा नाम की लड़की को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी से पता चला कि चिनहट थाना क्षेत्र के एक फ्लैट में लड़की को गोली मार दी गई, जिसके बाद परिवार के सदस्यों से संपर्क किया गया और धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया जांच की जा रही है। इस केस में मुख्य आरोपी आदित्य पाठक को गिरफ्तार कर लिया गया है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है, अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। BBD छात्रा निष्ठां त्रिपाठी की हत्या