उत्तर प्रदेश में जुल्म,ज्यादती चरम पर-अखिलेश यादव

राजेन्द्र चौधरी

उत्तर प्रदेश में जुल्म,ज्यादती चरम पर है। भाजपा सरकार में तानाशाही हावी है। नौकरशाही निरंकुश है। नौकरशाही जनता और गरीबों के साथ न्याय करने के बजाय अन्याय, अत्याचार कर रही है। इस सरकार में किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार में किसान, नौजवान गरीब, महिलाएं सभी के साथ जुल्म हो रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि तानाशाही ऊपर से नीचे आती है। देश की राजधानी से प्रदेश की राजधानी होते हुए यह नौकरशाही के व्यवहार का हिस्सा बन गयी है। बरेली के मीरगंज में एसडीएम द्वारा फरियादी ग्रामीण की मुर्गा बनाने की सजा का वीडियो सामने आया है। बरेली में एसडीएम द्वारा किए गए अन्याय मामले में सरकार से स्वतः संज्ञान लेकर अधिकारी को निलम्बित करके जांच बैठाए या फिर न्यायालय इसका स्वतः संज्ञान ले। उत्तर प्रदेश में जुल्म,ज्यादती चरम पर-अखिलेश यादव


  अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले मंगलवार को लखीमपुर खीरी में कर्ज वसूली के नाम पर बैंक अधिकारियों के दुर्व्यवहार और अपमान से आहत किसान की मौत हो गयी। हापुड़ में पिछले दिनों पुलिस ने महिला और पुरूष वकीलों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज करके पिटाई की। जिसमें कई वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दूसरों को न्याय दिलाने के लिए लड़ने वाले वकील, इस सरकार में अपने न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अब इसी तरह से कानपुर में भाजपा नेता ने धोखे और अपराधिक षडयंत्र कर किसान बाबू सिंह यादव की जमीन हड़प ली। अन्याय, अत्याचार और धोखा व प्रताड़ना से आहत किसान ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले बीते फरवरी महीने में कानपुर देहात के चालहा गांव में अधिकारियों के तानाशाही रवैये और छप्पर पर जबरन बुल्डोजर चलाने के दौरान मां-बेटी की जलकर मौत हो गयी थी। उस परिवार को भी न्याय नहीं मिला। उत्तर प्रदेश में जुल्म,ज्यादती चरम पर-अखिलेश यादव
         

Related Articles

Back to top button