
नेशनल वॉलीबॉल खिलाडी रहीं मीनाक्षी श्रीवास्तव बनी आप यूपी खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष। मीनाक्षी बनी यूपी खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष
अजय सिंह
लखनऊ। आम आदमी पार्टी यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह ने यूपी संगठन के विस्तार को गति देते हुए नेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी मीनाक्षी श्रीवास्तव को यूपी खेल प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। बचपन से ही मीनाक्षी श्रीवास्तव हॉकी टेबल टेनिस वॉलीबॉल खेलती रही है कॉलेज स्तर और स्टेट लेबल पर कई प्रतियोगिताएं जीती और नेशनल खिलाड़ी रहीं। इसके साथ ही साथ सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में बुंदेलखंड क्षेत्र में जनहित के मुद्दों को लेकर कई काम किए।
मीनाक्षी श्रीवास्तव गाजियाबाद की रहने वाली है।अन्ना आंदोलन के समय से ही पार्टी की वरिष्ठ नेत्री हैं उत्तर प्रदेश दिल्ली पंजाब सभी चुनावों में मीनाक्षी श्रीवास्तव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मीनाक्षी श्रीवास्तव ने खेल प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।मीनाक्षी बनी यूपी खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष























