
राहुल गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस द्वारा किया गया विभिन्न आयोजन, हजरतगंज स्थित हनुमान मंदिर के पास हुआ विशाल भंडारा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी सहित तमाम वरिष्ठ कांग्रेसजनों द्वारा किया गया प्रसाद वितरण। उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल द्वारा किया गया हवन-पूजन एवं फल वितरण। कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ द्वारा किया गया भोजन वितरण। राहुल गांधी के जन्मदिन पर भंडारा
लखनऊ। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन सादगी के साथ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सहित राजधानी लखनऊ व प्रदेश के सभी जनपदों में विभिन्न स्थानों पर मनाया गया। कांग्रेसजनों द्वारा इस अवसर पर कई जगहों पर भंडारा, हवन-पूजन, फल वितरण, भोजन वितरण एवं शरबत वितरण कर गांधी के दीर्घायु होने की कामना की गयी। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर हजरतगंज स्थित हनुमान जी के मंदिर के बगल में कांग्रेसजनों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जहां प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी जी द्वारा प्रसाद वितरण कर भंडारे का शुभारम्भ किया गया तथा पूर्व मंत्री एवं प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नकुल दुबे, प्रदेश महासचिव प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, वेद प्रकाश त्रिपाठी, वीरेन्द्र मदान, मुकेश सिंह चौहान, अमित श्रीवास्तव त्यागी, विभा त्रिपाठी सहित तमाम कांग्रेसजनों द्वारा भी प्रसाद वितरण किया गया।

प्रवक्ता श्री पाण्डेय ने बताया कि इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डॉ0 प्रमोद पाण्डेय जी एवं पदाधिकारियों द्वारा कांग्रेस मुख्यालय में हवन-पूजन करके राहुल गांधी जी के दीर्घायु होने की कामना की गई तथा श्रमिक/दलित बस्तियों में फल वितरण किया गया। इस मौके पर विशेष रूप से कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’ उपस्थित रहीं। इस मौके पर सेवादल के प्रदेश प्रभारी अरविंद पाल, जोनल अध्यक्ष राजेश सिंह काली, अनिल देव त्यागी, लक्ष्मी नारायण दीक्षित, संजीव सिंह, अनिल शुक्ला, कनिष्का राफेल, हसीना खातून, उपस्थित रही।
श्री पाण्डेय ने आगे बताया कि राहुल गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष नईम सिद्दीकी एवं विगत विधानसभा की प्रत्याशी रही शहाना सिद्दीकी जी द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता में विजयी घोषित प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी जी,नसीमुद्दीन सिद्दीकी जी, नकुल दुबे जी उपस्थिति रहे। इसके साथ ही कांग्रेस मुख्यालय पर श्रम प्रकोष्ठ के वाइस चेयरमैन नरेन्द्र त्रिपाठी जी द्वारा भोजन वितरित किया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पंडित रमाशंकर द्विवेदी जी द्वारा के0के0सी0 के पास राहगीरों को पानी एवं शरबत का वितरण कर राहुल गांधी जी के दीर्घायु होने की कामना की गयी। इस मौके पर युवा नेता मनोज पाठक द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में वृक्षारोपण किया।





















