पेड से टकराकर बस खंड-खंड

तेज गति से लखनऊ जा रही बस पेड से टकराकर दो खंडो मे हुई पार। बस में सवार सात यात्री घायल। सीएचसी रुदौली पुलिस के कराया भर्ती। पेड से टकराकर बस खंड-खंड

अब्दुल जब्बार

अयोध्या/भेलसर। कोतवाली रुदौली क्षेत्र से सटे रौनाही थाना सत्तीचौरा चौकी क्षेत्र बरई खुर्द बरेसर के बीच गोरखपुर से लखनऊ की ओर तीव्र गति से जा रही हैदर गढ डिपो की बस संख्या यूपी 33टी 8641 ओवर टेक करते हुए अनियंत्रित हो गयी और पेड की टक्कर से आगे से पीछे तक चीरते हुए दो खंडो मे बट जाने से अमेठी निवासी कंडक्टर सहदेव सिंह पुत्र संत बख्श सिंह,बस्ती निवासी माधुरी वर्मा पुत्री विद्याराम,रामनगर उत्तराखंड निवासी 10 वर्षीय रोशन समर पुत्र वसीउल्ला,5 वर्षीय मोहम्मद यासीन पुत्र वकार अहमद को गंभीर तथा तीन को मामूली चोटे आईं।दुर्घटनाग्रस्त बस सवारो की चीख पुकार सुन राहगीरो ने घटना की सूचना चौकी प्रभारी रवीश कुमार को दी।मामला बस की दुर्घटना से संबधित होने के कारण दलबल के साथ चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर घायलो को इलाज के लिए सीएचसी रुदौली भिजवाया।जिसमें एक महिला की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया।इस बाबत मे थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि घायल किशोरो के परिजन मवई क्षेत्र तथा महिला सवार गोरखपुर से लखनऊ जा रही थी।घायल के परिजनो को सूचना देकर सुरक्षित सवारियो सवारियो को अन्य बस से गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है। पेड से टकराकर बस खंड-खंड

Related Articles

Back to top button