सम्पूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर

तहसीलों में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस माह अप्रैल का रोस्टर जारी। 01 अप्रैल को तहसील सदर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन।

प्रतापगढ़। तहसीलों में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस माह अप्रैल 2023 का रोस्टर जारी कर दिया गया है। जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल की अध्यक्षता में दिनांक 01 अप्रैल 2023 को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सदर में किया जायेगा। इसके अलावा अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन तहसील कुण्डा एवं मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील पट्टी में किया जायेगा, अन्य तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सम्बन्धित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता आयोजित होगा।

READ MORE-पांच साल शारीरिक संबंध के बाद…


इसके अलावा दिनांक 15 अप्रैल 2023 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील कुण्डा, अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील रानीगंज में एवं मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील लालगंज में किया जायेगा। अन्य तहसीलों में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button