Saturday, May 9, 2026
Advertisement
Home राजनीति मुख्यमंत्री जी यह रिश्ता क्या कहलाता है..?

मुख्यमंत्री जी यह रिश्ता क्या कहलाता है..?

434
प्रमुख खबरों पर एक नज़र
प्रमुख खबरों पर एक नज़र

मुख्यमंत्री जी यह रिश्ता क्या कहलाता है..?

उमेश पाल के हत्याकांड मुख्य साजिशकर्ता सदाकत खान की भाजपा और सपा नेताओं के साथ फोटो, मुख्यमंत्री जी बताएं कि यह रिश्ता क्या कहलाता है? एक तरफ भाजपा अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस का दावा करती है वहीं भाजपा नेताओं के साथ अपराधी की फोटो दावे की पोल खोलती है। भाजपा और सपा में अपराधियों के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ का दुष्परिणाम झेल रही है प्रदेश की जनता। भाजपा और सपा में नूरा कुश्ती, कांग्रेस पार्टी द्वारा लगाये जा रहे आरोपों की पुष्टि हुई।

READ MORE-मिट्टी में मिला आरोपित-शलभमणि त्रिपाठी

पवन खेड़ा की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या-अशोक सिंह
अशोक सिंह

लखनऊ। कांग्रेस मीडिया संयोजक एवं प्रवक्ता अशोक सिंह ने प्रयागराज में हुई राजू पाल हत्याकाण्ड में मुख्य गवाह रहे उमेश पाल की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता सदाकत खान के साथ भाजपा और सपा नेताओं के साथ फोटो वायरल होने से मुख्यमंत्री जी द्वारा सदन में दहाड़कर यह कहना कि अपराधियों को जमींदोज कर दूंगा, की पोल खुल गयी है।श्री सिंह ने कहा कि भाजपा और सपा नेताओं की अपराधी के साथ फोटो सेशन की तस्वीरों की होड़ सी लग गयी है। कांग्रेस पार्टी शुरू से ही आरोप लगाती रही है कि भाजपा और सपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उन आरोपों की पुष्टि हो गयी है। सदाकत खान की फोटो भाजपा और सपा के नेताओं के साथ होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता सदाकत खान की तस्वीरें आईं सामने। एलएलबी स्टूडेंट सदाकत समाजवादी पार्टी का करीबी निकला। अतीक अहमद के परिवार का भी करीबी है सदाकत।सोशल मीडिया पर सदाकत की तस्वीर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ सामने आई है।वहीं सपा ने भी जारी की भाजपा नेता के साथ सदाकत की तस्वीर।

प्रवक्ता ने कहा कि एक तरफ भाजपा अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस का दावा करती है, सदन में मुख्यमंत्री जी गरजते हैं कि अपराधियों को जमींदोज कर देंगे और खुद उनकी ही पार्टी के नेता अपराधी के साथ फोटो खिंचवाते नजर आते हैं, भाजपा के नेताओं के साथ अपराधी की फोटो वायरल होने पर यह साबित होता है कि भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में भेद है।श्री सिंह ने कहा कि सपा के शीर्ष नेता के साथ अपराधी की फोटो और भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के साथ फोटो जनता के सामने आ चुकी है। मुख्यमंत्री जी को इसका सच प्रदेश की जनता के सामने उजागर करना चाहिए।

मुख्यमंत्री जी यह रिश्ता क्या कहलाता है..?