पूर्व राज्यपाल राम नाईक की पत्नी का निधन

पूर्व राज्यपाल राम नाईक की पत्नी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक। यूपी के पूर्व राज्यपाल से सीएम योगी ने फोन पर की बात, परिवार को बंधाया ढांढस।

उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम नाईक की पत्नी कुंदा नाईक के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने पूर्व राज्यपाल से फोन पर वार्ता कर उनकी पत्नी के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया। राम नाईक 2014 से 2019 तक उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहे। उनकी पत्नी कुंदा नाईक का 84 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद मंगलवार शाम निधन हो गया। उन्होंने गोरेगांव (पूर्व) स्थित अपने आवास लक्षचंडी अपार्टमेंट्स गोकुलधाम में अंतिम सांस ली।

Related Articles

Back to top button