
लोक निर्माण विभाग में कलम बन्द हड़ताल
लखनऊ लम्बे समय से लोक निर्माण विभाग में कार्यरत मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की मांगों पर सन्तोषजनक समाधान न होने पर खण्डीय कर्मचारी पिछले शुक्रवार से अलग-अलग ढंग से विरोध कर रहे है।एसो0 के प्रा0 महामंत्री जे0पी0 पाण्डेय ने बताया कि प्रदेष भर में कार्यरत खण्डीय कर्मचारियों की ज्येष्ठता सूची स्थाईकरण, पदोन्नति 05 प्रतिषत कोटे के अन्तर्गत अवर अभियन्ता के पद पर पदोन्नति के समाधान न होने पर कर्मचारी 03 फरवरी से विरोध दर्ज करा रहे है। एसो0 के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधांषू शर्मा ने बताया कि प्रदेष भर के खण्डीय कर्मचारियों का शोषण हो रहा है।
यह भी पढ़ें – अबतक दिनभर की बड़ी खबरें…
कर्मचारी को धरना/पर्दषन के लिए मजबूर होना पड़ा लेकिन अब तक विभाग के अधिकारियों के कानों पर जूं तक नही रेंगी उन्होने कुछ हठधर्मिता अधिकारियों पर आरोप लगाया कि यह अधिकारी जान-बूझकर खण्डीय कर्मचारियों की लम्बित मांगो को लटकाए हुए है।एसो0 के प्रवक्ता सी0पी0 श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेष के 75 जिलो में खण्डीय कर्मचारियों ने सोमवार को 100 प्रतिषत कलमबन्द हड़ताल पर रहे मंगलवार को भी प्रदेष कर्मचारी कलमबन्द पर रहेगें इसके बाउजूद भी खण्डीय कर्मचारियों की लम्बित मांगों पर विभाग ने ध्यान नही दिया तो 08 से 10 फरवरी तक मण्डल स्तर पर मुख्य अभियन्ता कार्यालय पर धरना-पदर्षन किया जाऐगा इसकी पूर्ण जिम्मेदारी विभाग के उच्चाधिकारियों की होगी।
लोक निर्माण विभाग में कलम बन्द हड़ताल























