हाथरस की पीड़िता को न्याय दिलाने में राष्ट्रपति करें मदद – मायावती

लखनऊ,  “ देश के माननीय राष्ट्रपति यूपी से आते हैं व एक दलित होने के नाते भी इस प्रकरण में ख़ासकर सरकार के अमानवीय रवैये को ध्यान में रखकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिये दखल देने की भी उनसे पुरज़ोर अपील।” बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने हाथरस में सामूहिक बलात्कार कांड की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूराे (सीबीआई) से कराने की मांग की है और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिये हस्तक्षेप की अपील की है।मायावती ने शनिवार को ट्वीट किया, हाथरस जघन्य गैंगरेप काण्ड को लेकर पूरे देश में ज़बरदस्त आक्रोश है। इसकी शुरूआती आई जाँच रिपोर्ट से जनता सन्तुष्ट नहीं लगती है।

अतः इस मामले की सीबीआई से या फिर माननीय सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जाँच होनी चाहिये, बसपा की यह माँग है।”  उन्होने कहा “ देश के माननीय राष्ट्रपति यूपी से आते हैं व एक दलित होने के नाते भी इस प्रकरण में ख़ासकर सरकार के अमानवीय रवैये को ध्यान में रखकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिये दखल देने की भी उनसे पुरज़ोर अपील।”गौरतलब है कि हाथरस में हैवानियत की शिकार पीड़िता की मौत के बाद विपक्ष खासतौर पर कांग्रेस,समाजवादी पार्टी (सपा) और आम आदमी पार्टी (आप) सड़कों पर है। बसपा सुप्रीमो अपने बयानो के जरिये हाथरस की घटना पर क्षोभ व्यक्त करती रही हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button