Thursday, March 12, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश नवनिर्मित भारतरत्न श्रद्धेय अटल पार्क एवं व्यायामशाला का उद्घाटन

नवनिर्मित भारतरत्न श्रद्धेय अटल पार्क एवं व्यायामशाला का उद्घाटन

248

अयोध्या, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने ब्लॉक मसौधा के ग्राम पंचायत अमौना में नवनिर्मित भारतरत्न श्रद्धेय अटल पार्क एवं व्यायामशाला, अमौना का फीता काटकर किया उद्घाटन। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा उक्त व्यायामशाला में ग्रामीणों के लिए एक्सरसाइज हेतु लगाये गए उपकरणों को स्वयं चलाकर देखा गया। जिलाधिकारी ने व्यामशाला में जल निकासी हेतु ड्रेनेज या सोक्ता बनवाने तथा नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    भारतरत्न श्रद्धेय अटल पार्क एवं व्यायामशाला, अमौना में ग्रामीणों के टहरने हेतु सवा सौ मीटर पाथवे का निर्माण किया गया है, बैठने हेतु लगाये गए बेंचो के के साथ-साथ व्यामशाला में पर्याप्त संख्या में डस्टबिन भी लगाई गई हैं जानवरों से सुरक्षा हेतु व्यायामशाला के चारों तरफ से लोहे की जाली भी लगाई गई है तथा मनरेगा के माध्यम से पर्याप्त संख्या में सुंदर वृक्षों को भी रोपित किया गया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार डीसी मनरेगा/वीडीओ मसौधा नागेंद्र मोहन, बी.एस.ए. सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।