भाजपा अध्यक्ष ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के बयान की भर्त्सना की

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”इस समाचार को सुने”]

प्रियंक पाण्डेय

लखनऊ। पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के शर्मनाक बयान के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन किया और पाकिस्तानी विदेश मंत्री का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। राजधानी लखनऊ में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए पार्टी मुख्यालय से अटल चौक तक विरोध मार्च निकालकर बिलावल भुट्टो का पुतला जलाया। पार्टी कार्यकर्ताओं जिला स्तर पर भी जोरदार प्रदर्शन कर पाकिस्तानी विदेश मंत्री के बयान का विरोध करते हुए पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।


पार्टी मुख्यालय पर हजारों की संख्या में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के बयान की भर्त्सना की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री का बयान उनकी कुंठा और मानसिक दिवालियेपन का परिचायक है। आज विश्व पटल पर पाकिस्तान की पहचान आतंकवाद को पालने-पोसने और बढ़ावा देने वाले देश की बन गई है। पाकिस्तान में आतंकवाद की फैक्ट्री चलती है। पाकिस्तान के आंतरिक हालात और उसकी बदहाली किसी से छुपी नहीं है। पाकिस्तान के लगातार बिगड़ते आर्थिक हालात, सेना का मनमुटाव दुनिया भर के देशों से पाकिस्तान के खराब रिश्ते और आतंक को संरक्षण की पाकिस्तानी नीति से दुनिया का ध्यान हटाने के लिए पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने ऐसा गिरा हुआ और अमर्यादित बयान दिया है।


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत की पहचान एक सशक्त राष्ट्र के रूप में बनी है। भारत की विदेश नीति की सराहना चहुओर हो रही है। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत का मान-सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के प्रधानमंत्री पर अमर्यादित बयान देकर पाकिस्तान पर एक कलंक और लगाया है।राजधानी लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ता बिलावल भुट्टो के बयान के विरोध में हजारों की संख्या में पार्टी मुख्यालय पर एकत्र हुए। दोपहर 12ः30 बजे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकालते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारें लगाए। अटल चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला दहन किया। विरोध प्रदर्शन में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, प्रकाश पाल, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, अनूप गुप्ता, अमरपाल मौर्य, प्रदेश मंत्री शंकर लोधी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश प्रवक्ता हरीशचंद्र श्रीवास्तव, समीर सिंह, हीरो बाजपेयी, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी, महापौर संयुक्ता भाटिया, पूर्व मंत्री सदस्य विधान परिषद मोहसिन रजा, विधायक नीरज बोरा, योगेश शुक्ला, अब्रीश रावत, रामचंद्र प्रधान एमएलसी, बुक्कल नवाब सहित हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

[/Responsivevoice]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button