भाजपा से जनता त्रस्त

सपा सुप्रीमों पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा सरकार में महिला सुरक्षा की बात सिर्फ अखबारी विज्ञापनों तक सीमित रह गई है। उत्तर प्रदेश में जंगलराज है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब महिलाएं अपमानित न होती हों, बच्चियां दुष्कर्म की शिकार न होती हों। अवांछित तत्वों की वजह से कितनी ही युवतियों को जान गंवानी पड़ी है और न जाने कितनी छात्राओं की पढ़ाई छूट गई है।


गाजियाबाद के लोनी में 12 दिसम्बर 2022 को दिनदहाड़े हथियार के बल पर महिला से लूट की घटना विचलित करने वाली है। वृंदावन टूर पर गई छात्रा से प्रिंसपल पर रेप का आरोप है।
हाल ही में बांदा के विसंडा थाना क्षेत्र में एक युवती की इज्जत से खिलवाड़ की घटना घटी। दबंगों ने उसके मां और भाई की पिटाई भी कर दी। पुलिस से शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। मेरठ में एक छात्रा छेड़छाड़ की घटनाओं से इतना परेशान हो गई कि उसने पढ़ाई ही छोड़ दी। पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की तो मनबढ़ मनचले ने छात्रा और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे दी है।


ऊंचाहार के जगतपुर थाना क्षेत्र एक गांव की महिला के साथ रात्रि में दुष्कर्म की घटना की शिकायत होने पर भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। बहराइच के कोतवाली नानपारा क्षेत्र में एक 09 वर्षीय बालिका के साथ एक अधेड़ ने दुष्कर्म किया। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था सिर्फ विज्ञापनों में है। सत्ता के संरक्षण में असामाजिक तत्वों का बोलबाला है। सरकार से बेखौप जब चाहे तब अपराधी अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। भाजपा राज से जनता त्रस्त है। जब राज्य अराजकता की गिरफ्त में है तो कैसा देशी-विदेशी निवेश और कैसा विकास? इसकी जवाबदेही से भाजपा बच नहीं सकती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button