राष्ट्रीय पार्टी बनी आप

लखनऊ – राजधानी लखनऊ में आप प्रदेश कार्यालय गोमती नगर में उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों को आप की सदस्य्ता ली. सांसद संजय सिंह ने कहा कि हमारे लिए गौरव पूर्ण बात है कि दूसरे राजनीतिक दलों की तुलना में हमारा जनाधार तेजी से बढ़ रहा है. उन्होंने कहा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों और सिद्धांतों के कारण आज आम आदमी पार्टी देश में सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय पार्टी बन चुकी है और यह हमारा सौभाग्य है कि देश के जिम्मेदार, शिक्षित, सम्मानित नागरिक जो अपने क्षेत्र में सकारात्मक कार्यों के लिए जाने जाते हैं वह आम आदमी पार्टी के सदस्यता ले रहे हैं. राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने शिक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, चिकित्सा, महिला सुरक्षा के क्षेत्र में जो सार्थक प्रयास किए हैं वह किसी दूसरे राजनीतिक दल ने अब तक नहीं किए थे और आपका उद्देश्य यही है कि एक साफ-सुथरी, अनुशासित और सांस्कृतिक सभ्यता की स्थापना की जाए जिसमें हर और अमन और शांति हो.

सांसद संजय सिंह की सहमति के बाद प्रदेश कार्यालय में सैकड़ों की तादाद में लोगों ने आप की सदस्यता ग्रहण की जिनमें बुंदेलखंड विकास दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह चंदेल, मनोज कुमार द्विवेदी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, विक्रम सिंह चंदेल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, लाला अवस्थी प्रभारी डेरापुर, पंकज यादव अध्यक्ष घाटमपुर, कानपुर देहात सिकंदरा विधानसभा के वर्तमान सभासद मुन्ना खान, बबलू खान, जाफर खान, राम दत्त कुशवाहा, कल्लू कुशवाहा, सुरेश सिंह, सपा नेता सुशील कुमार यादव, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव रजनीश दीक्षित, जितेंद्र पाल, रमजान, बसपा नेता सुरेश सिंह, भारतीय समाज पार्टी राघवेंद्र सिंह, अशोक दुबे सामाजिक कार्यकर्ता एवं डॉ राजेश आर्य सरोजिनी नगर, कमलेश यादव,अमर सिंह यादव, सिद्धार्थ, सोनी, प्रेम शंकर, भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति रजनीश दीक्षित, सुल्तानपुर से पूनम श्रीवास्तव, रेनू चांदनी किन्नर, चंदा किन्नर, मुस्कान किन्नर, अशर्फीलाल, जानकीपुरम तृतीय राजेश सिंह, छोटेलाल गौतम संतोष यादव सहित सैंकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण समारोह में आप पदाधिकारियों सहित आप कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी नव चयनित सदस्यों ने आम आदमी पार्टी के आदर्शों और मूल्यों की रक्षा कर जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया. अंत में सभी को ढेरों शुभकामनाएं दी गई.निकाय चुनाव संचालन समिति के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने इस मौके पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी साथियों को बधाई दी और कहा भारी संख्या में आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने से निश्चित रूप से पार्टी का संगठन मजबूत होगा निकाय चुनाव में हम मजबूती से मैदान में उतरेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button