होमगार्ड जवानो ने सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई-धर्मवीर प्रजापति

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”इस समाचार को सुने”]

उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग के 60वें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य रैतिक परेड का हुआ आयोजन। प्रदेश के कारागार एवं होमगार्डस राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)धर्मवीर प्रजापति ने जवानों द्वारा प्रदर्शित रैतिक परेड का मान-प्रणाम स्वीकार किया। होमगार्ड के जवानो ने सभी क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई।


लखनऊ। होमगार्ड विभाग के 60वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज होमगार्ड मुख्यालय में भव्य रैतिक परेड का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश के कारागार एवं होमगार्डस राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति द्वारा रंग-बिरंगे झण्डे से सुसज्जित परेड ग्राउण्ड पर सेरीमोनियल वर्दी से सजी महिला तथा पुरुष जवानों की सशस्त्र, यातायात तथा फायर फायटिंग प्लाटूनों के द्वारा प्रदर्शित रैतिक परेड का मान-प्रणाम स्वीकार किया गया। रैतिक परेड में होमगार्ड्स जवानों के प्रदर्शन, देशभक्ति गीतों की बैण्ड धुन और अधिकारियों-कर्मचारियों के उत्साह ने अद्भुत दृश्य सृजित कर परेड ग्राउण्ड पर उपस्थित विशिष्ट अतिथियों/उच्चाधिकारियों एवं जन-मानस को रोमांचित कर दिया। धर्मवीर प्रजापति ने अपने संबोधन कहा कि होमगार्ड के जवानो ने सभी क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है। होमगार्ड के जवानों की भूमिका शासन प्रशासन के सभी विभागों में रहती है। इनका जुड़ाव समाजसेवी के रूप में भी रहता है। होमगार्ड्स के जवानों का योगदान अपनी ड्यूटी के साथ-साथ समाज सेवा के रूप में भी देखने को मिलता है। उन्होने कहा कि हम अधिकारी कर्मचारी के साथ-साथ एक इंसान भी हैं, यह हमारे होमगार्ड्स के जवानों ने करके दिखाया है।


धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि वर्तमान सरकार का पिछला कार्यकाल निरंतर प्रगति का कार्यकाल रहा है। पिछले कार्यकाल में मुख्यमंत्री ने होमगार्ड्स जवानों की चिंता करते हुए भत्ते, ड्रेस इत्यादि को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सकारात्मक सोच के साथ विभाग के साथ हैं। कोरोना कालखंड में हमारे जवानों की भूमिका महत्वपूर्ण रही। अपनी तथा अपने परिवार की चिंता न करते हुए विभिन्न क्षेत्रों से आ रहे श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।होमगार्ड मंत्री ने होमगार्ड्स जवानों द्वारा गंगा दशहरा के अवसर नदियों के किनारे चलाए गए सफाई अभियान, आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में अमृत सरोवरो पर वृहद वृक्षारोपण, “विश्व योग दिवस” के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम, स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाठ के अवसर पर “आजादी का अमृत महोत्सव तिरंगा मार्च” यात्रा की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस यात्रा की आम जनमानस एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी ने भी भूरि-भूरि प्रशंसा की थी । उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर और अधिक परिश्रम करते हुए अपनी भूमिका को सिद्ध करेंगे।


प्रमुख सचिव ने कहा कि होमगार्ड विभाग ने अपनी स्थापना के 60 वर्ष पूरे किए हैं। इस दौरान होमगार्ड्स विभाग ने अपनी प्रगति के नए-नए आयाम तय करते हुए अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। जवानों के भत्ता, ड्यूटी, एरियर के ससमय एवं पारदर्शिता के साथ भुगतान हेतु ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। होमगार्ड्स जवानों का पुलिस बल के साथ सहयोगी बल की भूमिका में महत्वपूर्ण योगदान है। वर्तमान में पुलिस विभाग के अधिकांश दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के चालक के रूप में होमगार्ड्स जवान अपना योगदान दे रहे हैं। डायल 112 के अधिकांश वाहनों में होमगार्ड्स के जवान चालक के रूप में पुलिस के जवानों का सहयोग कर रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर होमगार्ड्स के लगभग 9000 जवानों को प्रशिक्षित कर यातायात की ड्यूटी में लगाया गया है। होमगार्ड्स के जवानों का हर क्षेत्र में कार्य सराहनीय है। इस अवसर पर आई.जी. होमगार्ड्स धर्मवीर, डी.आई.जी. विवेक कुमार सिंह, रणजीत सिंह,संजीव शुक्ल, संतोष कुमार सुचारी तथा जिला कमाडेण्ट अतुल कुमार सिंह बृजेश मिश्रा सहित अन्य विभागीय वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

[/Responsivevoice]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button