भाजपा सरकार गरीबों और किसानों पर कर रही है अत्याचार-अखिलेश यादव

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”इस समाचार को सुने”]

राजेन्द्र चौधरी

रामपुर। आज रामपुर में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों और किसानों पर अत्याचार कर रही है। मोहम्मद आजम खान साहब पर झूठे मुकदमें लगाकर अन्याय किया। उन्होंने रामपुर विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आसिम राजा को जिताने की अपील की। श्री यादव ने कहा कि हम लोग कानून और संविधान को मानने वाले हैं और संविधान के दायरे में लड़ाई लड़ रहे है। जो सत्ता में बैैठे हैं, उन्हें कानून और संविधान की परवाह नहीं है। वे न कानून मान रहे हैं और न संविधान। श्री यादव ने लोगों से अपील की कि जो भी जोखिम उठाना पड़े उसे उठाकर वोट की ताकत से भाजपा को सत्ता से बाहर करें।


श्री यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव में भी जनता ने जिन्हें हराया था वे बेईमानी से कुर्सी पर बैठ गए। विधानसभा चुनाव में भी जनता ने समाजवादी सरकार बनाने के लिए वोट किया था। जिनकी सभाओं में कुर्सियां खाली रहती थी वे तमाम हथकंडे अपनाकर सत्ता में आ गये। श्री यादव ने कहा कि आप लोग रामपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को जिताइये। 2024 में बदलाव आयेगा। उसके बाद यूपी में भाजपा की सरकार नहीं बचेगी। उन्होंने कहा कि रामपुर का उपचुनाव सिर्फ एक विधानसभा का चुनाव नहीं है। यह भाजपा सरकार को हिलाने का चुनाव है।अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता में बैठकर जो लोग अन्याय कर रहे हैं वे हम लोगों को इतना मजबूर न कर दें कि जब हम सरकार में आ जाये तब वहीं कार्यवाही करनी लड़े, जो ये लोग कर रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री था तब आज के मुख्यमंत्री जी की भी फाइल मेरे सामने आयी थी लेकिन हमने वापस कर दिया था। हम समाजवादी लोग उस तरह की राजनीति नहीं करते जैसा ये लोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर स्तर पर अन्याय और अत्याचार कर रही है। लखीमपुर खीरी में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किसानों को गाड़ियों से रौंद दिया था। भाजपा के लोगों ने अपने हक की लड़ाई लड़ रहे किसानों की जान ले ली। यह हमारे सिख भाइयों और किसानों की ताकत थी जिनके सामने प्रधानमंत्री जी को झुकना पड़ा और तीनों काले कृषि कानूनों को वापस लेना पड़ा।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के दो डिप्टी सीएम इस चक्कर में हैं कि कब वे सीएम बन जाये। ऐसे डिप्टी सीएम किस काम के जो अपने विभाग की कोई फाइल ही न देख पाए और एक सीएमओ का ट्रांसफर भी न कर पाये।


जनसभा को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा कि मैंने रामपुर को ऊंचाइयों की बुलंदियों पर पहुंचाया। विश्वविद्यालय बनाया, गरीबों के बच्चों को शिक्षा का इंतजाम किया। लेकिन आज सरकार ने रामपुर को छावनी में तब्दील कर दिया। गलियों में पुलिस घूम रही है। लोगों को डराया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने हक और सम्मान के लिए अन्याय, अत्याचार के खिलाफ निकल कर वोट करें।सभा को आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद ने सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आसिम राजा को जिताकर अखिलेश यादव और मोहम्मद आजम खान साहब के हाथों को मजबूत करने की अपील की। सभा को समाजवादी पार्टी के सांसद एस.टी. हसन, विधायक मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खां, अब्दुल नसीर खां और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आसिम राजा समेत अन्य नेताओं ने सम्बोधित किया।अखिलेश यादव ने इससे पूर्व संभल जनपद में बहजोई में फरीदपुर खुशहाल में पूर्व सांसद स्व0 बृजेन्द्र पाल सिंह के निधन से शोकाकुल परिजन एवं विधायक पिंकी यादव के आवास पर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की। [/Responsivevoice]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button