भाजपा की नीव भाजपा का मजबूत करता-भूपेन्द्र चौधरी

अभय प्रताप सिंह

लखनऊ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने आज जनपद मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने के आह्वान के साथ आयोजित ‘बूथ अध्यक्ष सम्मेलन‘ को संबोधित किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बूथ अध्यक्षों से कहा कि भाजपा में बूथ अध्यक्ष वो कड़ी है जो भाजपा की नीव को मजबूत करता है। कार्यकर्ताओ की मेहनत से ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।


उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी को जिताकर भेजे जिससे हम खतौली विधासभा की सीट रिकॉर्ड मतांे से जीते। उन्होंने कहा कि जनता मोदी-योगी की डबल इंजन की सरकार के साथ है। केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजना के माध्यम से जनता को जो लाभ मिल रहा है उसका परिणाम है कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा हर चुनाव में जीत रही है। जनता का आशीर्वाद मोदी-योगी के साथ है। उन्होंने कहा कि भाजपा दिन-रात जनता के बीच रहती है। भाजपा के जनप्रतिनिधि से लेकर कार्यकर्ता तक का जनता से सीधा सम्पर्क व संवाद का ही परिणाम है कि आज भाजपा इतनी बड़ी पार्टी बनके उभरी है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि यह भाजपा के समर्थकों, कार्यकर्ताओं की वोट की ताकत है कि आज गुंडे माफिया गले में तख्तियां टांगकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने आ रहे है। क़ानून व्यवस्था आज यूपी में मज़बूत हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश-प्रदेश को विकसित व सशक्त बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सपा के शासन को जनता ने देखा है। योगी सरकार में पश्चिम यूपी में ना अब दंगा होता है ना ग़रीबों की ज़मीनों पर अवैध कब्जा। आज भू-माफ़ियाओ की अवैध संपत्तियों पर मुख्यमंत्री योगी जी का बुलडोज़र चल रहा है।


उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार दंगाइयों के पक्ष में खड़ी रहती थी। बहन-बेटियां घर से बाहर निकलने से डरती थी। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में विपक्षी राजनीतिक दल सिर्फ़ चुनाव जीतने के लिए समाज में जातिवाद और अराजकता का माहौल बना रहे है जिन्हें जनता एक बार फिर जवाब देने जा रही है। ये विपक्षी दल चुनाव के बाद फिर दिखाई नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प सिर्फ़ विकास है। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद से पश्चिम में अभूतपूर्व कार्य कराये जा रहे है। उन्होंने आह्वान किया कि कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों को पूर्व और वर्तमान की सरकार के कार्यों की जानकारी देनी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button