भाजपा मैनपुरी को भटका नहीं सकती-डिम्पल यादव

मैनपुरी। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पूर्व सांसद डिम्पल यादव ने आज कुरावली क्षेत्र में प्रचार अभियान के दौरान जनसम्पर्क करते हुए कहा कि यहां के लोगों को नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव ने आगे बढ़ाने का काम किया। समाजवादी पार्टी की सरकार ने इस क्षेत्र में बहुत काम किया है। यहां के लोगों को भाजपा भटका नहीं सकती है। डिम्पल यादव ने आज चुनाव कार्यालय जीटी रोड, कुरावली से प्रारम्भ कर सतीश यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य के जीटी रोड स्थित आवास, ग्राम पनवाह, ग्राम सरीफपुर, ग्राम पहाड़पुर, ग्राम इसईखास, ग्राम सोनई, पडरिया चौराहा, ज्योति, नई मंडी के सामने श्याम सुन्दर सक्सेना (भुर्जी) के आवास पर सम्पर्क किया।


डिम्पल यादव ने कई नुक्कड़ सभाओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि यहां के मतदाता 05 दिसम्बर 2022 को समाजवादी पार्टी के चुनाव चिह्न साइकिल वाले बटन को ईवीएम में दबा कर इतिहास रचने जा रहे हैं। डिम्पल यादव ने कहा कि नेताजी के आदर्शों और विचारों पर चलकर मैनपुरी के विकास को आगे बढ़ाएंगे। यहां हमें बहुत प्यार और सम्मान मिल रहा है। जनता का मन समाजवादी पार्टी को भारी मतों से जिताने का है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button