देश में नफरत व विद्यटन की हो रही है राजनीति-नकुल दुबे

सचिन रावत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नकुल दुबे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, संगठन सचिव अनिल यादव, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, अनुसुईया शर्मा, प्रो0 रविकांत एवं मनीष सिंधवी की उपस्थित में सेवादल कांग्रेस मध्य जोन के अध्यक्ष राजेश सिंह काली द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों को संविधान की शपथ ग्रहण करायी गयी कार्यक्रम का संचालन अनिल यादव जी ने किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि आज देश में नफरत व विद्यटन की राजनीति हो रही है। देश का लोकतंत्र एवं संविधान खतरे में है भाजपा सरकार लगातार संविधान को कमजोर करने का कार्य कर रही है। ऐसे में हम सब को एकजुट होकर अपने संविधान की रक्षा हेतु आगे आना होगा।

उन्होंने आगे कहा कि आज हमें अपनी बात को कहने का भी अधिकार नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि आर्टिकल 19 के अन्तर्गत जो हमें अपनी बात कहने का अधिकार प्राप्त हुआ है वह आज समाप्त होता नजर आ रहा है। हमारे नेता राहुल गांधी जी आज देश एवं संविधान की रक्षा हेतु भारत जोडो यात्रा कर रहे हैं जिसमें देश की पीड़ित एवं शोषित जनता की समस्या सुन रहे हैं और भविष्य में दूर करने का आश्वासन दे रहे हैं।

लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफसर रविकांत जी ने कहा कि 26 नवम्बर 1949 को संविधान को अपनाया गया था और भारत देश को समर्पित किय गया तथा 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया। जिसका आरएसएस द्वारा विरोध किया गया और कहा कि इस संविधान में भारतीय कुछ भी नहीं है।  भारतीय संविधान में सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए विस्तृत प्रावधानों को शामिल किया गया। सर्वोच्च न्यायालय की विभिन्न व्याख्याओं के माध्यम से भी बदलती परिस्थितियों के अनुसार विभिन्न अधिकारों को इसमें सम्मिलित किया गया।

इसी क्रम में मनीष सिंधवी जी ने भारतीय संविधान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज देश संविधान के अनुसार नहीं चल रहा है। देश में तानाशाही का राज है जो कि संविधान के विपरीत है। ऐसे में हमें अपने देश के संविधान एवं लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे आकर सड़कों पर उतरना होगा अन्यथा एक दिन हम सभी गुलाम हो जायेंगे। क्रार्यक्रम में प्रमुख रूप से कांग्रेस के पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह, संगठन सचिन अनिल यादव, अनुसुईया शर्मा तनुज पुनिया, रमेश मिश्रा, विजय बहादुर, डा0 शहजाद आलम, राजेश सिंह काली, विक्रम पाण्डेय, प्रभाकर मिश्रा, नितान्त सिंह, सिद्धी श्री, डॉ0 रिचा कौशिक, रफत फातिमा, बृजेन्द्र सिंह, संजय शर्मा, के0के0 शुक्ला, सुशील बाल्मीकि, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह डीपी सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button