सपा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती सादगी के साथ मनायी

राजेन्द्र चौधरी

समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती सादगी के साथ मनायी गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ में राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी थे। अखिलेश यादव ने कहा कि देश को मजबूत बनाने, एकजुट रखने और खुशहाल रखने में सरदार पटेल का बडा योगदान रहा। उन्होंने किसानों की लड़ाई लड़ी और उन्हें उनका हक और सम्मान दिलाया। आजादी की घोषणा पर उन्होंने देशी रियासतों को भारत संघ में शामिल कराने का अभूतपूर्व कार्य किया था।

अखिलेश यादव ने कहा कि आज किसान दुःखी है। सरदार के नाम की सियासत करने वालों ने देश के किसानों से उनकी आय 2022 तक दुगनी करने का जो वादा किया था उसे पूरा नहीं किया। न तो उन्हें मुफ्त बिजली दी। किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मिला। किसान कर्ज और महंगाई की मार से आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है।इस अवसर पर सर्वश्री योगेश प्रताप सिंह पूर्व राज्यमंत्री, लाल बिहारी यादव विधायक, अरविन्द कुमार सिंह एवं उदयवीर सिंह पूर्व सदस्य विधान परिषद, नंदिता शुक्ला तथा बैजनाथ दुबे पूर्व विधायक, तोताराम, विकास यादव, के.के. श्रीवास्तव, डॉ0 हरिश्चन्द्र यादव, ओमप्रकाश पटेल, सूरज सिंह आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button