भाजपा ने मनाई सभी बूथों पर प. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती

  • मनीष दीक्षित

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी ने अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती आज पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर मनायी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर प0 दीनदयालय उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धाजंलि देते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती पर माननीय प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को भी बूथ स्तर पर कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए सुना।

स्वतंत्र देव सिंह ने राजधानी लखनऊ में सरोजनीनगर विधानसभा के छुहारा खेडा औरंगाबाद जागीर की बूथ संख्या 353 पर प. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मलित हुए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने चारबाग स्थिति प0 दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर जाकर उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित कर उनका स्मरण किया।

प्रदेश के सभी बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों में पार्टी के पदाधिकारियों, सांसदों, विधायको, कार्यकर्ताओ ने सम्मलित होकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की। पार्टी कल 26 सितम्बर से जिला स्तरीय वर्चुअल वेबिनार आयोजित करेगी। जिनमें प. दीनदयाल उपाध्याय जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा व माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को को लेकर संवाद होगा।  

प्रदेश अध्यक्ष ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं का शायद ही कोई ऐसा दिन रहता होगा जब हम प. दीनदयाल उपाध्याय जी का स्मरण न करते हो। उनका सम्पूर्ण जीवन, उनके सामाजिक व राजनीतिक विचार प्रत्येक दिन एक नई ऊर्जा का संचार करने का काम करते है। उन्होंने कहा कि प. दीनदयाल उपाध्याय जी देश की एकता और अखण्डता की रक्षा के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा में लगाया।

अन्त्योदय का मार्ग प्रशस्त करने वाले दीन दयाल जी का स्पष्ट रूप से मानना था कि ग्रामीण विकास से ही भारत का विकास संभव है और आर्थिक योजनाओं का माप समाज के ऊपर की सीढ़ी पर पहुंचे व्यक्ति से नहीं बल्कि सबसे नीचे के स्तर पर विद्यमान व्यक्ति से होगा। आज उसी दिशा में समाज के अन्तिम पंक्ति के व्यक्ति के विकास के लिए प्रतिबद्ध देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कार्य कर रहे है।

उन्होने कहा कि रहने को छत पीने को जल, खाने के लिए राशन और हर हाथ को काम देने के लिए अनेकों योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो रहा हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए कहा कि आजादी से पहले अंग्रेजो ने देश को लूटा और आजादी के बाद कांग्रेस ने।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस-सपा-बसपा का जनहित से कोई लेना-देना नहीं है। दूसरी तरफ माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार प. दीनदयाल उपाध्याय के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज के अन्तिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति तक जनहित की योजनाओं को पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को प. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रेरणा से समाज के गरीब, वंचित, दलित, शोषित, आदिवासी व किसानों के कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए हमें ऐसे लोगों तक सरकारी योजनाओं व नीतियो के लाभों को सफलतापूर्वक पहुंचाने की चिन्ता करनी चाहिए और इसी दिशा में कार्य करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आदरणीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि यदि मुझें दो दीनदयाल और मिल जाए तो मैं भारतीय राजनीति की सूरत बदल दूंगा। आज मैं यहां दो से कई अधिक दीनदयाल देख सकता हूं आप सभी को उनके जीवन को आदर्श मानते हुए उनके बताये हुए पथ पर  आगे बढे़ और देश को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का काम करे। 

प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी ने बताया कि प0 दीनदयाल उपाध्याय जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा व माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को लेकर प्रदेश सरकार में मंत्री डा. महेन्द्र सिंह बुलन्दशहर, अनिल राजभर कुशीनगर, चन्द्रिका उपाध्याय अलीगढ जिला, गिरीश चन्द्र यादव मेरठ जिला, उपेन्द्र तिवारी सहारनपुर महानगर, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र नागर आगरा जिला, प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर गाजियाबाद महानगर, सुब्रत पाठक अमेठी, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी लालगंज, मीना चैबे कानपुर दक्षिण, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर जी सुलतानपुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी झांसी महानगर, पूर्व प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति जालौन, विधायक पुरूषोत्तम खण्डेलवाल गौतमबुद्धनगर, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल एटा में जिला स्तरीय वर्चुअल वेबिनार को सम्बोधित करेगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button