शिक्षक दिवस पर सूर्य प्रताप शाही का अयोध्या भ्रमण

अयोध्या। मंत्री, कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग उत्तर प्रदेश सूर्य प्रताप शाही का जनपद अयोध्या का भ्रमण कार्यक्रम दिनांक 05 सितम्बर 2022 को प्रस्तावित है। मंत्री द्वारा आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि कुमारगंज अयोध्या में आचार्य नरेन्द्र देव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विवि म्युजियम तथा टेक्नोलाॅजी पार्क में वृक्षारोपण कर पार्क का भ्रमण करेंगे तथा मंत्री द्वारा पशुधन प्रक्षेत्र एवं ई0टी0वी0 तथा आई0वी0एफ0 प्रयोगशाला का भ्रमण करेंगे। पदोपरांत मंत्री शिक्षक दिवस के अवसर पर विवि द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे तथा उद्यान प्रक्षेत्र का भ्रमण व शैक्षिक प्रक्षेत्र पर ड्रोन डिमांस्टेªशन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। उक्त जानकारी प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल अयोध्या ने दी है।

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि दिनांक 05 सितम्बर 2022 को शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर परिषदीय एवं अनुदानित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों में से चयनित शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार 2021 से मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश द्वारा सम्मानित किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम का दूरदर्शन एवं यू-ट्यूब से लाइव प्रसारण किया जायेगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा 10 शिक्षकों को राज्य पुरस्कार दिया जाना है, शेष शिक्षकों को जनपद स्तर पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। इस हेतु जनपद अयोध्या में 05 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर मा0 जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button