सपा के कई नेता सुभासपा में हुए शामिल

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश कार्यालय पार्क रोड-6 विधायक निवास पर मंगलवार को सपा सहित अन्य राजनीतिक दलों तथा संस्थाओं के पदाधिकारियों ने सुभासपा की नीतियों से प्रेरित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात इन नेताओं ने कहा कि वह पार्टी अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के नेतृत्व में सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे।पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डा.अरविन्द राजभर, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर, राष्ट्रीय महासचिव शक्ति सिंह, राष्ट्रीय सचिव शिशुपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष प्रेम चन्द्र कश्यप तथा प्रदेश कार्यालय प्रभारी धर्म प्रकाश चौधरी की उपस्थिति में सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।


पार्टी की सदस्यता लेने वालों में कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व उपाध्यक्ष व सपा युवजन सभा के वर्तमान प्रदेश सचिव उमेश यादव एडवोकेट, प्रमोद सिंह यादव (प्रधान धार),सुधीर यादव (प्रधान बार), निसार खां (प्रधान), अनीश खां (पूर्व प्रधान), राहिल खां (बीडीसी),अनुरोध यादव (पूर्व प्रधान), विमल शाम्य (बीडीसी), दिनेश शंखवार (बीडीसी), नरेश कठेरिया (बीडीसी), मो. राशिद शीवू सपा लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष-फर्रुखाबाद, अकील, आसिफ,कामरान, रेहान (सपा अल्पसंख्यक सभा फर्रुखाबाद के जिला उपाध्यक्ष, फिजाकत अली (बीडीसी) , अवजीत, शंकर लाल त्रिवेदी, शिव कुमार, गुड्डू पहलवान (सभासद),सर्वेश यादव, विजय सिंह, सुमित यादव, उमेश सिंह, अरुण सिंह, सैवाज अली, आगरा से जयनरायन सिंह कुशवाहा, महेन्द्र सिंह कुशवाहा एडवोकेट, जनाधिकार पार्टी की मण्डल प्रभारी विमला कुशवाहा, जिला महासचिव रजनी सिंह कुशवाहा तथा उषा शाक्या प्रदेश सचिव राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button