मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दुःखी

मुख्यमंत्री ने जनपद सहारनपुर में एक सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया। दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश।

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सहारनपुर के कोतवाली बेहट क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया हैं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने जनपद गाजियाबाद में आग लगने की घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया। पीड़ित परिवारजनों की हर सम्भव मदद करने के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गाजियाबाद में एक टेंट के गोदाम में आग लगने की घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया हैं।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को पीड़ित परिवारजनों की हर सम्भव मदद करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button