अन्तर्जातीय/अन्तधार्मिक विवाह प्रोत्साहन योजना का उठाये लाभ-जिलाधिकारी

प्रतापगढ़। शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने बताया है कि प्रदेश में राष्ट्रीय एकता एवं समाज में सद्भावना का वातावरण बनाये रखने के लिये अन्तर्जातीय/अन्तधार्मिक विवाह काफी सहायक सिद्ध हो सकते है। इससे भिन्न-भिन्न परिवारों में एकता की भावना दृढ होगी और जाति पाति का भेदभाव मिटेगा। राष्ट्रीय एकता की दिशा में इस प्रकार के विवाहों को सक्रिय प्रोत्साहन देने के लिये शासन में अन्तर्जातीय/अन्तधार्मिक विवाह प्रोत्साहन योजना बनाई गयी है।

अन्तर्जातीय विवाह करने वाले जोड़ों में एक पक्ष अनुसूचित जाति का होगा और अन्तधार्मिक विवाह में धर्म परिवर्तन नहीं होगा। उन्होने बताया है कि प्रत्येक दम्पति को रूपये 50 हजार की पुरस्कार की धनराशि प्रदान किये जाने की व्यवस्था है। चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रदेश सरकार द्वारा 120 जोड़ों को पुरस्कार प्रदान किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होने कहा कि अन्तर्जातीय/अन्तधार्मिक विवाह प्रोत्साहन योजना का लाभ आम जनता उठाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button