बीडीओ के नेतृत्व में निकली तिरंगा रैली

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में बीडीओ के नेतृत्व में निकली तिरंगा रैली।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व जगदम्बा श्रीवास्तव

भेलसर(अयोध्या)। स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत घर घर तिरंगा के लिये खण्ड विकास अधिकारी रूदौली अखिलेश गुप्ता के नेतृत्व में ब्लाक मुख्यालय से तिरंगा रैली निकाली गई।रैली ब्लाक मुख्यालय से निकल कर देश भक्ति के नारे लगाते हुए जोश से लबरेज कर्मचारियों ने तहसील गेट होते हुए पुनः ब्लाक मुख्यालय पर समाप्त हुई।


रैली को संबोधित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी अखिलेश गुप्ता ने कहा जिस प्रकार आजादी के अमृत महोत्सव के अंर्तगत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का सरकार द्वारा आयोजन किया जा रहा है उससे लोगों के दिलों में देश के प्रति समर्पण और निष्ठा का भाव दिखाई देता है।उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा फहराया जाना देश के स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान प्रदर्शित कर रहा है।रैली में एडीओ पंचायत,एडीओ आईएसबी,एडीओ समाज कल्याण,समस्त पंचायत सचिव,रोजगार सेवक,पंचायत सहायक,ब्लाक के कर्मचारी तथा ग्राम प्रधान शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button